Bharat Express DD Free Dish

जिम ट्रेनर नादिर शाह हत्या मामले में आरोपी अनवर खान कि जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

जिम ट्रेनर नादिर शाह की 12 सितंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गोलियों से हत्या की गई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोह की साजिश का आरोप है.

Delhi High Court Mother Daughter Relationship Attempt to Murder Case

दिल्ली के बहुचर्चित हत्या में से एक जिम ट्रेनर नादिर शाह हत्या मामले में आरोपी अनवर खान उर्फ चाचा ने दिल्ली हाई कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका दायर की है. जिसपर हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर स्पेशल रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने अनवर खान की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका को 22 फरवरी 2026 को खारिज कर दिया था.

पिछले साल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम संचालक नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस मामले में पहले ही 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपों के मुताबिक वारदात को गैंगेस्टर हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था. हाशिम बाबा फिलहाल जेल में बंद है. आरोप है कि हत्याकांड को हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था.

दिल्ली पुलिस का दावा है कि जेल में बंद हाशिम बाबा का पूरा गैंग उसकी पत्नी जोया खान संभाल रही थी और नादिर शाह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया खान के वकील का कहना है कि किसी भी आरोपी ने हाशिम की बीवी का नाम नहीं लिया है. मामले की जांच में जोया खान पहले ही शामिल हो चुकी है. पुलिस की माने तो इस हत्या में शामिल आरोपी सद्दाम और सलमान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करना चाहती है. पुलिस की माने तो सभी आरोपी ऐप-आधारित एन्क्रिप्टेड कॉल के माध्यम से बातचीत कर रहे थे.

रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली

बता दें कि जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है, जबकि खुद उसकी यह दूसरी शादी थी. साल 2014 में पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह हाशिम बाबा के करीब आई दोनों पड़ोसी थे. धीरे-धीरे यह नजदीकियां बढ़ी और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली. इस हत्याकांड के पीछे हाशिम बाबा, लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा की भूमिका सामने आई थी. रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली.

यह भी पढ़ें: उत्तम नगर बुलडोजर कार्रवाई पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक! MCD ने कोर्ट को दिया भरोसा- ‘बिना नोटिस नहीं गिरेगा कोई घर’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read