लीगल

महादेव सट्टा एप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार नितिन टिबरेवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार नितिन टिबरेवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने नितिन टिबरेवाल को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है.

जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस के विनोद चन्द्रन की पीठ ने टेबरिवाल को पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया कोर्ट ने कहा कि टेबरिवाल जमानत के दौरान गवाहों से संपर्क नही करेंगे, सुबूतों के साथ छेड़छाड़ नही करेंगे.

महादेव सट्टा एप संचालन करने का आरोप

साथ ही कोर्ट ने टेबरिवाल को जांच में सहयोग करने को भी कहा है. टेबरिवाल पर महादेव सट्टा एप संचालन करने का आरोप है.

खबर है कि नितिन टिबरेवाल विकास छापरिया की कंपनी में निवेश करता था. विकास छापरिया की कंपनी में नितिन टिबरेवाल भी शेयर होल्डर था और दुबई में प्रॉपर्टी खरीद रखा था.

इस मामले में ईडी ने दो चार्जशीट दायर की है, जिसमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग एप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं.

चंद्राकर और उप्पल छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं, इन दोनों को दुबई से गिरफ्तार किया गया था.

अब तक दर्जन से अधिक लोग हुए गिरफ्तार

बता दें कि इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके है. जबकि ईडी आधे दर्जन लोगों की अभी भी तलाश कर रही है.

इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों का नाम सामने आया है. वहीं गिरफ्तार बिजनेसमैन सुनील दमानी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है.

EOW द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ईडी ने एफआईआर दर्ज की थी.


ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-NCR और मोहाली में 13 ठिकानों पर छापेमारी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 seconds ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

18 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago