लीगल

दिल्ली दंगे मामले में आरोपी शाहनवाज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आरोपी शाहनवाज के पेश न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है. अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है. यह मामला दिल्ली पुलिस के हवलदार रतन लाल की मौत से जुड़ा है, जिसमें दयालपुर थाने में दंगा, हत्या और अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

सुनवाई में गैर-हाजिर रहने पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमांचला ने कहा कि सुनवाई के दौरान न तो आरोपी अदालत में पेश हुआ और न ही उसका वकील. एक अन्य आरोपी के वकील ने जब कहा कि उन्हें नहीं पता मामला किस कोर्ट में चल रहा है, तो न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि वह हर दिन सभी आरोपियों को दोपहर 2 बजे अदालत में उपस्थित रहने की जानकारी देते रहे हैं.

बार-बार अनुपस्थिति पर कोर्ट की सख्ती

न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी शाहनवाज पहले भी कई बार गैर-हाजिर रहा है, जिससे कोर्ट को इंतजार करना पड़ता है. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों का देर से आना आदत बन गया है और अब इसे सहन नहीं किया जाएगा.

कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए शाहनवाज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया और यह भी स्पष्ट कर दिया कि 10 फरवरी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होगी. आदेश लिखे जाने के समय शाहनवाज के वकील अदालत में पहुंचे, जिन्हें कार्यवाही की पूरी जानकारी दी गई.


ये भी पढ़ें- राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने PGI पहुंचे सीएम योगी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

60 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago