Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने PGI पहुंचे सीएम योगी

 CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ के SGPGIअस्पताल पहुंचे और राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की सेहत का हाल जाना. डॉक्टरों ने बताया कि वे स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

CM YOGI
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को रविवार को पक्षघात (स्ट्रोक) के चलते पहले अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया.

CM योगी ने ली पुजारी की स्वास्थ्य की जानकारी

SGPGI अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त हैं. फिलहाल उन्हें न्यूरोलॉजी ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज जारी है.

मंगलवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

चिकित्सकों के अनुसार आचार्य जी की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. उनकी उम्र और अन्य बीमारियों को देखते हुए डॉक्टर विशेष सावधानी बरत रहे हैं. मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सीएम योगी इसके बाद लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट में भर्ती गोरखपुर के पीपीगंज निवासी महेंद्र मिश्र से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना.


ये भी पढ़ें: सिरफिरे युवक ने मां को उतारा मौत के घाट, फावड़ा से किया हमला


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest