मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को रविवार को पक्षघात (स्ट्रोक) के चलते पहले अयोध्या के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया.
SGPGI अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त हैं. फिलहाल उन्हें न्यूरोलॉजी ICU में रखा गया है और डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका इलाज जारी है.
मंगलवार शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और आचार्य सत्येंद्र दास के स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए.
चिकित्सकों के अनुसार आचार्य जी की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. उनकी उम्र और अन्य बीमारियों को देखते हुए डॉक्टर विशेष सावधानी बरत रहे हैं. मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सीएम योगी इसके बाद लिवर ट्रांसप्लांट यूनिट में भर्ती गोरखपुर के पीपीगंज निवासी महेंद्र मिश्र से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना.
ये भी पढ़ें: सिरफिरे युवक ने मां को उतारा मौत के घाट, फावड़ा से किया हमला
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…