लीगल

ओडिशा DGP चयन पर सुप्रीम कोर्ट में फंसा पेच, CJI बेंच ने टाली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने गंभीर सवाल उठाए है. एमिकस क्यूरी राजू रामचंद्रन ने चयन एम्पाइनलमेंट की प्रकिया को लेकर यह सवाल उठाया है. खासकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार नाथ को प्रक्रिया से बाहर रखने, इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट पर विचार नहीं किए जाने और कुछ अधिकारियों को अचानक प्रमोशन देकर शॉर्टलिस्ट में शामिल करने पर यह सवाल उठाया है.

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी .मोहना की बेंच ने एमिकस क्यूरी की आपत्तियों के बाद सुनवाई को अगले सप्ताह के लिए टाल दिया है.

कोर्ट के निर्देशों का नहीं हुआ पालन

मामले की सुनवाई के दौरान राजू रामचंद्रन और डॉक्टर चारु माथुर ने कोर्ट को बताया कि प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है.

एमिकस क्यूरी ने कोर्ट में दिए गए अपनी रिपोर्ट में ओडिशा सरकार की उस कार्रवाई पर चिंता जताई है, जिसमें डीजीपी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले अस्थायी एक्स कैडर डीजीपी पद बनाए गए. इससे दो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) स्तर के अधिकारियों को डीजीपी पद के चयन के लिए पात्रता हासिल हो गई.

कारण न होने पर उठे सवाल

एमिकस क्यूरी के रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम 14 मई 2026 को यूपीएससी को मूल पात्रता सूची भेजे जाने के बाद उठाया गया था. एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को यह भी बताया कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे पदों की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में अपने रुख में बदलाव करते हुए स्पष्ट कारण नहीं होने पर सवाल उठाया था.

उन्होंने ने सिफारिश की निष्पक्षता बनाए रखने और चयन प्रक्रिया में किसी तरह की हेरफेर की आशंका को दूर करने के लिए 14 मई की मूल पात्रता सूची को ही एम्पाइनलमेंट कमेटी के सामने विचार के लिए रखने को कहा है. एमिकस क्यूरी ने संजीब पांडा की सेवा अवधि को लेकर भी सवाल उठाये है.

राज्य सरकार को अंतर स्पष्ट करने का निर्देश

एमिकस क्यूरी ने कहा कि राज्य सरकार के एक पत्र में पांडा की सेवा अवधि 32 वर्ष बताई गई है, जबकि पात्रता सूची में संबंधित तारीख तक उनकी सेवा अवधि 31 वर्ष से कम दिखाई गई है. एमिकस क्यूरी ने राज्य सरकार से इस अंतर को स्पष्ट करने को कहा है. ताकि चयन प्रक्रिया में रिकॉर्ड की सटीकता और पारदर्शिता बनी रहे.

उन्होंने एक पात्र डीजीपी स्तर के अधिकारी का इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट रोके जाने के मामले में भी ओडिशा सरकार से जवाब मांगे जाने की.सिफारिश की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास प्रमाणपत्र रोकने का अधिकार हो सकता है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि ऐसा फैसला ठोस कारणों और संबंधित तथ्यों पर उचित विचार करने के बाद लिया गया या नहीं. खास तौर पर तब, जब संबंधित अधिकारी डीजीपी के पद पर बना हुआ है.

मूल पात्रता सूची पर विचार

एमिकस क्यूरी राजू रामचंद्रन ने कहा कि एमएचए (MHA) के रुख में कथित असंगति और शुरुआती प्रस्ताव भेजे जाने के बाद दो अधिकारियों को चयन के दायरे में लाने के स्पष्ट कारण नहीं बताए जाने की स्थिति में एम्पाइनलमेंट कमेटी को केवल 14 मई 2026 की मूल पात्रता सूची पर विचार करना चाहिए.

उनके अनुसार अगस्त की अपडेटेड सूची, जिसमें उसी दिन किए गए प्रमोशन के बाद अधिकारियों के नाम शमिल किए जाने को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ीं मुश्किलें: 200 करोड़ की ठगी में फंसीं एक्ट्रेस, MCOCA लगाने की उठी मांग

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

4 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

44 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago