लीगल

OBC आरक्षण के मामले में ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक

OBC Reservation Case: सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे में मामले में ममता सरकार को फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उप-श्रेणियां जोड़ने के फैसले को लेकर दायर पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर अंतरिम रोक लगा दिया है.

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दायर याचिका पर सभी पक्षों की जिरह के बाद कोर्ट ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. सीजेआई बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई करेगी.

सीजेआई बीआर गवई ने सभी पक्षों की जिरह के बाद मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट दौरान सीजेआई ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि हाई कोर्ट ऐसे कैसे रोक लगा सकता है.

राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल  सिब्बल ने कहा कि 9 लाख सीटे भरी जानी है, लिहाजा रोक लगनी चाहिए. राज्य सरकार ने यह नई सूची मई 2024 में कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा ओबीसी सूची में 77 समुदायों को शामिल करने के फैसले को रद्द करने के बाद तैयार किया था.

हालांकि राज्य सरकार की ओर से इसको लेकर पहले चुनौती दी गई, जिसपर सुप्रीम कोर्ट दौरान सरकार ने कोर्ट को बताया था कि राज्य ओबीसी की पहचान के लिए नई लिस्ट तैयार करने जा रही है.

OBC की नई सूची पर रोक के खिलाफ बंगाल सरकार SC पहुंची

बता दें कि हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पिछली 113 श्रेणियों वाली लिस्ट को बदलकर 140 उप-श्रेणियों वाली लाई गई नई लिस्ट पर अंतरिम रोक लगा रखा है. जिसके खिलाफ राज्य सरकार की ओर से याचिका दायर की गई है.

10 जून को पश्चिम बंगाल विधानसभा में संशोधित ओबीसी-ए और ओबीसी-बी सूची पेश की थी. जिसमें 76 नई श्रेणियों को शामिल किया गया था, इस प्रकार कुल संख्या 140 हो गई. इसमें 80 मुस्लिम और 60 गैर-मुस्लिमों को रखा गया है.
राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के बाद कोलकाता हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दिया. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

ये भी पढ़ें- 22 दिन जेल, 17 साल की लड़ाई: एक ‘गलत नाम’ ने कैसे तबाह कर दी राजवीर यादव की जिंदगी?

-भारत सरकार

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago