लीगल

दिल्ली: अदालत ने जांच के लिए नियुक्त किए गए लोकल कमिश्नर के साथ र्दुव्‍यवहार के मामले में मुख्य सचिव और DGP से मांगा जवाब

दिल्ली की एक जिला अदालत ने जांच के लिए नियुक्त किए गए लोकल कमिश्नर के साथ र्दुव्‍यवहार करने के मामले को काफी गंभीरता से लिया है.

रोहिणी कमर्शियल कोर्ट के जिला न्यायाधीश विनोद यादव ने इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव व वहां के डीजीपी के माध्यस से संबंधित एसएसपी से र्दुव्‍यवहार की घटना को लेकर अपने रिपोर्ट देने को कहा है. कोर्ट 26 मई को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

यह घटना हरियाणा के नई बस्ती (फतेहाबाद जिला) में हुई जहां अदालत की ओर से जांच के लिए नियुक्त आयुक्त (एलसी) आयुष राठौर शिव टोबैको कंपनी में ट्रेडमार्क उल्लंघन से संबंधित मामले की जांच के लिए गए थे.

एलसी राठौर ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा कि जव वह उसके 2 मई का आदेश पालन करते हुए 10 मई को कंपनी में जांच करने गए तो एक आरोपी की मां ने कहा कि वह नहीं है. इसके बाद जांच के दौरान जानबूझकर व्यवधान डाला जाने लगा. जिससे जांच न हो. फिर घटनास्थल पर स्थानीय मीडिया को बुला लिया गया और उस दौरान वे लोग उसके साथ बेवजह बहस करने लगे और उसके साथ र्दुव्‍यवहार किया. इतना ही नहीं कई महिलाएं वहां आ गई और जांच करने से रोका व विरोध किया.
जब उन महिलाओं को अदालती आदेश के बारे में बताया गया तो उन्होंने धमकी दी कि वे लोग उसके खिलाफ महिला के साथ झूठा बदसलूकी का केस दर्ज करा देंगी.

एलसी यह सब बताते हुए अदालत में रो पड़ा था. साथ ही दोषियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की गुहार लगाई. न्यायाधीश ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है. उसके बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्य सचिव व डीजीपी से इसको लेकर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा. साथ ही उनलोगों को ईमेल के माध्यम से अदालती आदेश भेजने का निर्देश दिया.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

16 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

25 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

36 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

44 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

56 minutes ago