सुप्रीम कोर्ट ने चार साल के बेटे के साथ गायब हुई रूसी पत्नी के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील हैं, क्योंकि यह एक छोटे बच्चे से जुड़ा है.
कोर्ट ने कहा कि वह ऐसा कोई आदेश नहीं देना चाहते है, जिससे भारत और रूस के संबंध खराब हो. जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि हमें नहीं पता और हम प्रार्थना करते हैं कि यह मामला बच्चा तस्करी से जुड़ा न हो. वहीं विदेश मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दो स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल किया है. जिसपर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है. कोर्ट 2 सप्ताह बाद मामले में अगली सुनवाई करेगा. दाखिल रिपोर्ट में रूस और विक्टोरिया बसु को खोजने के प्रयासों का ब्यौरा दिया गया है.
मामले की सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि भारतीय दूतावास ने रूसी अधिकारियों से संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई सहायता नहीं मिली हैं. दिल्ली पुलिस ने भी कोर्ट को बताया कि उसने रूस के दूतावास और बैंक ऑफ रूस से जानकारी मांगी है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि विक्टोरिया बसु को नेपाल के रास्ते भारत से भागने में जिन लोगों ने मदद की, उनकी जांच चल रही हैं.
वहीं मामले में पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रूसी दूतावास के अधिकारियों से बात की है, लेकिन कोई खास मदद नहीं मिली है.इससे पहले कोर्ट ने आदेश दिया था कि रूसी महिला का पासपोर्ट जब्त किया जाए और देश के सभी एयरपोर्ट्स पर उसकी आवाजाही पर नजर रखी जाएं.
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया था कि कुछ दिन पहले भारी समान के साथ रूस दूतावास के पिछले दरवाजे से एक रूसी अधिकारी के साथ दाखिल होते हुए देखी गई थी. उसके बाद से बच्चे को लेकर लापता हैं.
यह याचिका बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर के रहने वाले सैकत बसु ने दायर की है. बसु चीन में काम के दौरान रूसी लड़कीं विक्टोरिया जिगालिना से मुलाकात हुई थी. बाद में उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद विक्टोरिया के कहने पर सैकत 2019 में चीन से भारत लौट आया. वर्ष 2020 उन्हें एक पुत्र हुआ. चीन से भारत लौटने पर सैकत ने एक निजी कंपनी के लिए केंद्र सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की विश्व बैंक परियोजना में सलाहकार के रूप में काम करना शुरू किया.
बाद में पता चला कि विक्टोरिया के पिता रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी के पूर्व अधिकारी हैं, जिससे शक गहराया कि विक्टोरिया भी जासूसी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है न संकेत का आरोप है कि पत्नी फोर्ट विलियम जैसे सैन्य क्षेत्रों में जाने का दबाव डालती थी.
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…
Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…
Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…