लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने रेप और हत्या के दोषी को किया बरी, अदालत ने कहा- ट्रायल के दौरान बातों को ठीक ढंग से नहीं रखा गया

सुप्रीम कोर्ट ने रेप और हत्या के दोषी को बरी कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ट्रायल के दौरान वकील ने ठीक से बातों को नहीं रखा और गवाहों की जिरह भी सही ढंग से नहीं रखा गया. जस्टिस एएस ओका, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने फैसला देते हुए कहा कि सीआरपीसी की धारा 313 का अनुपालन नहीं किया गया था. इसके तहत अभियुक्त की जांच की जाती है. ऐसा इसलिए ताकि वह अपने खिलाफ साक्ष्य में दिखाई देने वाली किसी भी परिस्थिति को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट के सामने रख सके.

कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों ने सीआरपीसी की धारा 313 की आवश्यकताओं के अनुपालन की अनदेखी की है. कोर्ट ने कहा कि यह चौकाने वाला है कि ट्रायल कोर्ट ने उस मामले में फांसी की सजा सुनवाई, जबकि बरी होना चाहिए था. ऐसे मामले में फांसी की सजा सुनाना, इस न्यायालय की अंतरात्मा को झकझोरता है. आरोपी अशोक पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला: केजरीवाल के खिलाफ ईडी दाखिल करेगी कोर्ट में दस्तावेज

आरोप है कि बच्ची अपने चचेरी बहन जो सात साल की है, बकरी चराने गई थी. पीड़िता को जब प्यास लगी तो वह ट्यूबवेल के केबिन के पास चली गई. आरोपी ट्यूबवेल पर काम करता था. पीड़िता ने आरोपी से पीने का पानी मांगा तो आरोपी बच्ची को केबिन के अंदर ले गया और उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. पीड़िता के चचेरी बहन ने आरोपी को पीड़िता को जबरन केबिन के अंदर ले जाते और उसके साथ बलात्कार करते हुए देखा. बाद में उसने पीड़िता के पिता को इस घटना की जानकारी दी. पिता की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 2012 में निचली अदालत ने हत्या (302), सबूत नष्ट करना(201) और 376 (बलात्कार) के तहत दोषी करार दिया था. बाद में कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago