मनोरंजन

PM Modi के साथ The Sabarmati Report देखना बेहद खास, शब्दों में बयां नहीं कर सकता: विक्रांत मैसी

The Sabarmati Report PM Narendra Modi: बीते सोमवार (2 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी. इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद थी.

फिल्म देखने के बाद पीएम मोदी ने सोशल साइट X पर NDA सांसदों के साथ फिल्म देखते हुए तस्वीरें भी पोस्ट कीं. उन्होंने फिल्म निर्माताओं की उनके प्रयासों के लिए सराहना भी की. उन्होंने लिखा, ‘द साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ. मैं फिल्म निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं.’

लोगों से फिल्म देखने की अपील

फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के साथ फिल्म देखना एक अलग अनुभव था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की.’ ​​उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके करिअर का सबसे बेहतरीन पल था.

मैसी ने कहा, ‘मेरे लिए यह बेहद खास तरह का अनुभव था. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह मेरी जिंदगी का सबसे खास पल है. प्रधानमंत्री के साथ बैठकर यह फिल्म देखना बेहद खास है. यह हमारे लिए और हमारी पूरी टीम के लिए बहुत ही खास बात है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें.

एक्ट्रेस राशि ने क्या कहा

फिल्म की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘जब मैंने यह फिल्म साइन की थी तो मैं बेहद खुश हुई थी. हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री इस फिल्म का इतना समर्थन करेंगे. पहले उन्होंने फिल्म का समर्थन किया और आज अपने व्यस्ततम शेड्यूल से समय निकालकर हमारी फिल्म देखी. इसके साथ ही उन्होंने हमें यह भी बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है, जो उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद देखी है.

राशि ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि हम अपने इतिहास के बारे में जानें और आज मुझे बहुत खुशी हो रही है, थोड़ी सी नर्वसनेस भी है, लेकिन खुशी ज्यादा है. इस दौरान राशि खन्ना सबको धन्यवाद देती नजर आईं.

साबरमती ट्रेन आगजनी कांड

‘द साबरमती रिपोर्ट’ बीते 15 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म में विक्रांत मैसी एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं. इसमें उनके साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 2002 में गुजरात में के गोधरा स्टेशन पर खड़ी साबरमती ट्रेन आगजनी कांड पर आधारित है, जिसके बाद दंगे भड़क उठे थे.

फिल्म के निर्देशक धीरज सरना ने कहा, ‘यह पल अविश्वसनीय रूप से बेहद खास है. यह फिल्म बेहद ईमानदारी के साथ बनाई गई थी. पीएम मोदी ने इस फिल्म को सराहा यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है. यह हमारे लिए गौरव की बात है कि पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली फिल्म देखी है. मैं सभी से कहूंगा कि यह फिल्म जरूर देंखे.’

फिल्म ने 35.56 करोड़ रुपये कमाए

​इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन और अंशुल मोहन ने बालाजी मोशन पिक्चर्स, विकिर फिल्म्स और ज़ी स्टूडियो के तहत किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35.56 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में टैक्स-फ्री भी घोषित किया गया है.

वि​क्रांत ने लिया संन्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने यह फिल्म उस दिन देखी जिस दिन एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्मों से संन्यास लेने की घोषणा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें लिखा था, ‘पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अभूतपूर्व रहा है. मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को संभालूं और घर वापस जाऊं. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और एक एक्टर के तौर पर भी.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago