लीगल

दहेज हत्या केस में ब्लैक कैट कमांडो को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, दो हफ्तों में सरेंडर का आदेश

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के मामले में आरोपी ब्लैक कैट कमांडों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. आरोपी कमांडो ने सरेंडर करने के लिए छूट की मांग की थी. जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस विनोद चन्द्रन की बेंच ने यह आदेश दिया है. हालांकि कोर्ट ने सरेंडर करने के लिए दो सप्ताह का समय दे दिया है और संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब देने को कहा है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा ले चुका है और वह 20 साल से राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है. जिसपर जस्टिस भुइयां ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आपने जिस तरह से पत्नी का गला घोंटा, उसको देख कर यह छूट देने वाला यह केस नही है. छूट देने वाला वह केस होता है, जिसमें, 3 महीने, 6 महीने या फिर 1 साल तक कि सजा का प्रावधान है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि आप ऑपरेशन सिंदूर के हिस्सा थे, इससे आपको घर पर अत्याचार करने की आजादी नही मिल जाती है. आप देखिए कि फिजीकली कितने फिट है, ये दिखा रहा है कि आपने अपनी पत्नी का गला घोंट कर मार दिया गया हो.

दहेज में बाइक की मांग, न मिलने पर हत्या का आरोप

कोर्ट ने कहा कि यह मामला किसी भी तरह की छूट या विशेष राहत देने वाला नही है. हाई कोर्ट ने पहले ही राहत देने से इनकार कर दिया था. याचिकाकर्ता के वकील ने इस मामले में पेश गवाहों का बयान विरोधाभासी होने की दलील दी, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया था.

आरोपी बलजिंदर सिंह के खिलाफ धारा 304बी के तहत मामला दर्ज है. उसपर आरोप है कि उसने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की थी, नही मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी. यह आरोप मृतका के भाई और उसकी भाभी ने लगाया था. यह घटना 2002 की है.

जुलाई 2004 ने अमृतसर की निचली अदालत ने बलजिंदर को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई. उसके बाद 20 साल तक यह मामला हाई कोर्ट में चलता रहा, इसी बीच तीन साल बाद बलजिंदर जमानत पर बाहर आ गया.

ये भी पढ़ें: राजस्थान स्कूल लेक्चरर व कोच परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, परीक्षा नहीं होगी स्थगित

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago