दहेज हत्या केस में ब्लैक कैट कमांडो को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, दो हफ्तों में सरेंडर का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के दोषी ब्लैक कैट कमांडो बलजिंदर सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या गंभीर अपराध है. आरोपी को दो हफ्तों में सरेंडर करने का आदेश मिला है.





