लीगल

पैक्ड फूड पर चेतावनी लेबल लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को तीन महीने में कदम उठाने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने पैक्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ पैकेज पर चेतावनी लेबल लगाने की याचिका पर केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह अगले तीन महीनों में सिफारिशों को लागू करने को कहा है. जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार की ओर से दी गई दलीलों को सुनने के बाद याचिका का निपटारा कर दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को केंद्र सरकार ने बताया कि उसने इसपर विचार के लिए एक कमेटी बनाई है. जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सुनवाई के दौरान पूछा कि आप सभी के पोते-पोतियां है. इस याचिका पर फैसला करने दे उसके बाद आपको पता चल जाएगा कि कुरकुरे या मैगी क्या है और किस तरह का रैपर होना चाहिए. उन्हें पैकेट पर कोई जानकारी नहीं दिखती है.

बनाई गई है विशेषज्ञों की कमेटी

कोर्ट ने केंद्र सरकार से FSS AI (लेबलिंग और डिस्प्ले) रेगुलेशंस 2020 में संशोधन पर तीन महीने के भीतर फैसला लेने को कहा है. केंद्र सरकार की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया था कि इस मसले पर लगभग 14000 टिप्पणियां और आपत्तियां जनता व हितधारकों से प्राप्त हुई है. जिसके बाद केंद्र सरकार ने FSSAI लेबलिंग और डिस्प्ले रेगुलेशंस 2020 में संशोधन करने का फैसला लिया है.

FSSAI के वकील ने कहा कि वह खाद्य पदार्थ में मौजूद सामग्री का ब्यौरा पैकेट के अगले हिस्से में दर्ज करने के लिए नियम बदलने पर विचार कर रहा है. इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है. यह याचिका 3S एंड आवर हेल्थ सोसाइटी नाम की संस्था की ओर से दायर की गई है.

याचिका में मांग की गई थी कि खाद्य पदार्थों के पैकेट के सामने वाले हिस्से में यह लिखा होना चाहिए कि इसमें चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट्स जैसी चीजों की कितनी मात्रा है. याचिका में कहा गया था कि भारत में हर 4 में से 1 व्यक्ति डायबिटीज का शिकार है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने मोरों को बिजली के करंट से बचाने के लिए नीति बनाने की याचिका खारिज की

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

13 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

30 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

47 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

53 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago