खेल

IPL 2025 GT vs RR: गुजरात की गेंदबाजों के सामने होगी राजस्थान के बल्‍लेबाजों की चुनौती, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2025 में बुधवार को एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा जब शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GT) अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद में संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी. दोनों टीमों की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

गुजरात का आत्मविश्वास चरम पर

गुजरात टाइटंस इस समय बेहतरीन लय में हैं. टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन रन बना रहे हैं, जबकि गेंदबाज़ी में मोहम्मद सिराज और राशिद खान विरोधियों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. हालांकि टीम को तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की कमी खलेगी, जो निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका लौट चुके हैं.

पिछले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को चौथे नंबर पर भेजकर टीम ने बड़ा दांव खेला था, जो कारगर भी रहा. इस मैच में भी वॉशिंगटन से बड़ी उम्मीदें होंगी.

राजस्थान का मिडल ऑर्डर चिंता का कारण

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की है. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार 67 रनों की पारी खेली थी. लेकिन टीम का मध्य क्रम अब भी चिंता का विषय बना हुआ है. नीतीश राणा और रियान पराग का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव वाला रहा है.

हालांकि गेंदबाजी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जोफ्रा आर्चर, थीक्षाना, संदीप शर्मा और हसरंगा जैसे गेंदबाजों के दम पर राजस्थान किसी भी टीम को रोकने की क्षमता रखती है.

पिच रिपोर्ट- रन बरसने की पूरी संभावना

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है. यहां ओस का भी असर देखने को मिलता है, खासकर दूसरी पारी में. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. पिछले मुकाबले में गुजरात ने इस मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रन बनाए थे और मैच जीत लिया था. इस बार भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया/शेरफेन रदरफोर्ड, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, कुमार कार्तिकेय/तुषार देशपांडे

कौन मारेगा बाजी?

गुजरात की मजबूत गेंदबाजी बनाम राजस्थान की तेज शुरुआत – मुकाबला कड़ा होगा. गुजरात को अपने होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है, लेकिन राजस्थान की गेंदबाजी भी चुनौती देने वाली है. इस मुकाबले का नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि राजस्थान का मध्यक्रम कैसा खेलता है और गुजरात की डेथ ओवर बॉलिंग कितनी सटीक रहती है. टॉस और शुरुआती ओवरों का असर इस मैच की दिशा तय करेगा.


ये भी पढ़ें- IPL में दिखा प्यार का ट्विस्ट! Punjab Kings को चियर करती दिखीं Yuzi Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड RJ Mahvash


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago