लीगल

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी)को निर्देश दिया है कि तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरर्पोरेशन की ओर से दायर याचिका पर जल्द फैसला लें. कॉरपोरेशन ने ट्रिब्यूनल से गाद निकालने के काम पर रोक लगाने वाले अंतरिम आदेशों को हटाने की मांग की है. यह याचिका 9 नवंबर 2025 से ही ट्रिब्यूनल के पास लंबित है.

मामले कजिया सुनवाई के दौरान कॉरपोरेशन की ओर से दलील दी गई कि संबंधित काम नियमित रखरखाव के तहत गाद निकालने का है. इसके लिए पर्यावरण मंजूरी की जरूरत नही है. साथ ही, बाढ़ के खतरे को कम करने और उसकी रोकथाम के लिहाज से काम जरूरी है. कोर्ट ने कहा कि एनजीटी को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या संबंधित काम वास्तव में उस छूट के दायरे में आता है, जिसका दावा कॉर्पोरेशन कर रहा है. इसके बाद ट्रिब्यूनल को लंबित अर्जी पर जल्द निर्णय लेना चाहिए.

ट्रिब्यूनल के कामकाज पर वरिष्ठ वकील नाडकर्णी की टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील नाडकर्णी ने ट्रिब्यूनल के कामकाज को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ खुलकर नहीं कहना चाहते. उन्होंने अदालत का ध्यान संबंधित आदेश की ओर भी दिलाया, जिसमें विवादित फैसले के अमल पर रोक लगाई गई थी और निकाले गए मटीरियल का पूरा हिसाब-किताब रखने का निर्देश दिया गया था.

नाडकर्णी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में प्रतिद्वंद्वी टेंडरकर्ताओं की ओर से प्रॉक्सी लिटिगेशन की जा रही है. उनकी दलील थी कि इस तरह की कानूनी कार्यवाही के जरिए परियोजना के काम मे बाधा पैदा की जा रही है. बता दें कि एनजीटी ने पाया था कि TGMDC ठेकेदारों के माध्यम से करीब 43 लाख घन मीटर रेत/गाद निकाल रहा था, जिसके लिए आवश्यक पर्यावरणीय मंजूरी नही ली गई थी.

कॉरपोरेशन का कहना है कि अगर जलाशयों से गाद नही हटाई गई, तो आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है. उनका दावा है कि पर्यावरण नियम के तहत गाद निकालने और डेजिंग के काम को पर्यावरणीय मंजूरी से छूट प्राप्त है.

ये भी पढ़ें-SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

16 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

17 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

41 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

2 hours ago