लीगल

बाइबिल अपमान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, मजिस्ट्रेट के पास जाने की सलाह

Bible Insult Case: सुप्रीम कोर्ट ने बाइबिल के अपमान करने पर शिवशक्ति फाउंडेशन और अन्य खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. दायर याचिका में ईसाई समुदाय के प्रति कथित घृणा फैलाने और बाइबिल का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने याचिकाकर्ता को.मजिस्ट्रेट के.समक्ष जाने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि पहले याचिकाकर्ता मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराए और वहां.से उन्हें राहत नही मिलती है तो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है.

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट पहले ही उनकी याचिका को अस्पष्ट और सामान्य बताते हुए खारिज कर चुका है, तो सुप्रीम कोर्ट ने पुनः कहा कि यदि कोई अपराध बनता है, तो उसके लिए विधिसम्मत तरीके से निचली अदालत में कार्रवाई शुरू की जा सकती है.

याचिकाकर्ता की दलील और कोर्ट की प्रतिक्रिया

यह याचिका अशोक बेबी चेगुड़ी और अन्य की ओर से दायर की गई थी. दायर याचिका में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश में शिवशक्ति फाउंडेशन, हिंदू जनशक्ति और एक व्यक्ति राधा मनोहर दास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में.ईसाई समुदाय और उनके धार्मिक प्रतीकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी.

बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि इन संगठनों की गतिविधियां न केवल अवैध है, बल्कि वे धार्मिक विद्वेष फैला रही हैं. इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया था. हाई कोर्ट ने मार्च में याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था और कहा था कि याचिका में लगाए गए आरोप अस्पष्ट और सामान्य है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने तिरंगे के राजनीतिक या धार्मिक इस्तेमाल पर रोक की याचिका खारिज की, कहा– नीतिगत मामला…

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

50 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago