लीगल

भोजशाला मामला: नमाज पढ़ने से रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला को लेकर हिंदू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई को तैयार हो गया है. हिंदू पक्ष की ओर से पेश वकील विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट को बताया कि 23 जनवरी यानी शुक्रवार को बसंत पंचमी है. लिहाजा मुस्लिमों को नमाज पर रोक लगाई जाए और सिर्फ हिंदुओं को ही सरस्वती की पूजा-अर्चना करने की इजाजत दी जाए. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ 22 जनवरी को सुनवाई करेगा.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का आदेश

यह याचिका हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में कहा गया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 07 अप्रैल 2023 को जारी आदेश के मुताबिक, भोजशाला में हिंदुओं को मंगलवार और बसंत पंचमी के दिन पूजा की इजाजत है.

वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार को दोपहर 01 से 03 बजे के बीच नमाज पढ़ सकते है. लेकिन एएसआई के इस आदेश में यह साफ नहीं है कि अगर बसंत पंचमी शुक्रवार के दिन होगी तो क्या होगा. यह याचिका वकील विष्णु शंकर जैन की ओर से दायर की गई है.

बसंत पंचमी के दिन नमाज नहीं

दायर याचिका में कहा गया है कि मां सरस्वती का यह मंदिर परमार राजा भोज ने 11 वीं शताब्दी में बनाया था. अदालत के आदेश पर हुए सर्वे में भी यहां मंदिर होने की पुष्टि हुई है. ऐसे में एएसआई का आदेश ही अपने आप में गलत है, लेकिन बसंत पंचमी का दिन तो मां सरस्वती की पूजा अर्चना का दिन है. उस दिन हवन, पूजा और महाआरती जैसे जरूरी धार्मिक कर्म संकल्प से पूर्णाहुति तक बिना किसी व्यवधान के होने चाहिए. ऐसे में उस दिन नमाज की इजाजत नहीं होनी चाहिए.

क्यों हो रहा विवाद?

धार में साल 2006, 2012 और 2016 में शुक्रवार को वसंत पंचमी आई तो विवाद की स्थिति बनी. वसंत पंचमी पर हिंदू पक्ष को पूजा जबकि शुक्रवार होने से मुस्लिमों को नमाज की अनुमति है.

ऐसे में वसंत पंचमी शुक्रवार को आने पर समझाइश के बाद पूजा और नमाज दोनों करवाए जाते है. शुक्रवार के दिन लगभग तीन हजार मुस्लिम नमाज अदा करते है.

ये भी पढ़ें: निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम या अव्यवहारिक कानून? दिल्ली एजुकेशन एक्ट 2025 पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

16 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

29 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

31 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago