लीगल

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सभी हाईकोर्ट जजों को मिलेगी समान पूर्ण पेंशन, नहीं होगा भेदभाव

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में साफ कर दिया है कि देश के किसी भी हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त जज पूर्ण पेंशन पाने के हकदार हैं, चाहे वो किसी भी तारीख को सेवा में आए हों. कोर्ट ने यह भी कहा कि अतिरिक्त न्यायाधीश भी पूर्ण पेंशन पाने के हकदार है.

कोर्ट ने कहा कि जजों की एंट्री और कार्यकाल के आधार पर कोई पक्षपात नहीं होगा. कोर्ट ने कहा कि इस बात के आधार पर भेदभाव नही हो सकता कि वे कब सेवा में शामिल हुए और कब बार से न्यायिक सेवा में उनको नियुक्त किया गया.

एंट्री की तारीख या कार्यकाल से नहीं होगा भेदभाव

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के.साथ-साथ सभी जिला न्यायधीशों के लिए समान सेवानिवृत्त के बाद के लाभों का भी निर्देश दिया है. वन रैंक वन पेंशन के सिद्धांत का समर्थन करते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि वेतन की तरह ही सेवानिवृत्ति के बाद के लाभों में एकरूपता न्यायिक स्वतंत्रता की रक्षा और न्यायिक कार्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए जरूरी है.

सीजेआई गवई ने कहा कि हम मानते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद टर्मिनल लाभों के लिए न्यायधीशों के बीच कोई भी भेदभाव अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होगा. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि केंद्र सरकार हाईकोर्ट्स के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायधीशों को प्रति वर्ष 15 लाख की पूरी पेंशन का भुगतान करेगी.

उच्च न्यायालय जजों को सालाना 13.6 लाख की पेंशन

कोर्ट ने कहा कि अतिरिक्त न्यायधीशों सहित हाईकोर्ट ने न्यायाधीशों को प्रति वर्ष 13.6 लाख की पूरी पेंशन का भुगतान करेगी. केंद्र सरकार को हाईकोर्ट्स के.सेवानिवृत्त जजों के मामले में भी वन रैंक वन पेंशन के सिंद्धान्तों का पालन करना होगा. फिर चाहे जजों की एंट्री का स्रोत जिला न्यायालय या बार हो. साथ ही जजों ने कितने ही साल का कार्यकाल बतौर जज पूरा किया हो, सभी को एक.समान पेंशन दी जाए.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के निशाने पर था अमृतसर का Golden Temple, भारतीय सेना ने कैसे किया विफल? डेमो दिखाया Live

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

37 minutes ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

1 hour ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

1 hour ago

भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…

2 hours ago

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी

सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…

2 hours ago