मणिपुर हिंसा.
जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मणिपुर दौरे पर है. सुप्रीम कोर्ट के जजों के यह प्रतिनिधि मंडल कुकी बहुल इलाके चुराचांदपुर स्थित राहत शिविर पहुच कर हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की है. नालसा के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि मणिपुर में जल्द बहाली के लिए सरकार, संसद और न्यायपालिका तीनों मिलकर काम कर रहे है, ताकि राज्य में जल्द से जल्द शांति बहाल हो सके.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत का संविधान देश के सभी नागरिकों को समान अधिकारों की गारंटी देता है उन्होंने राज्य के लोगों से शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का भी आग्रह किया है. जस्टिस गवई ने राज्य के आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पहले दी गई डेढ़ करोड़ की राशि के अलावे 2.5 करोड़ रुपये मंजूर किए है. वही प्रतिनिधिमंडल में शामिल जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह चुराचांदपुर जिले का दौरा नही कर सके. क्योंकि वो मैतेई समुदाय से आते हैं, और चुराचांदपुर कुकी बहुल इलाका है और वहां वकीलों के एक संगठन ने आपत्ति जताई थी.
जस्टिस कोटिश्वर सिंह ने कहा उन्हें इस बात का पछतावा नही है कि वो चुराचांदपुर नही जा सके. जब समय आएगा तो वो जरूर जाएंगे. उन्होंने कहा कि चूड़ाचंदपुर में उनके बहुत सारे मित्र है. उनसे मिल कर गले लगना चाहेंगे. दूसरी ओर कुकी छात्र संगठन ने न्यायधीशों के प्रतिनिधि मंडल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें मणिपुर हाई कोर्ट में निष्पक्ष न्यायधीशों की नियुक्ति, छात्रों को स्कूल जाने में जरूरी सुविधा और पूर्व मुख्यमंत्री का जारी ऑडियो टेप की निष्पक्ष जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट न्यायधीशों का यह प्रतिनिधि मंडल 23 मार्च को मणिपुर हाई कोर्ट में होने वाले कार्यक्रम में भी भाग लेगा.
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…