Bharat Express DD Free Dish

Chandigarh Grenade Attack Case: NIA ने आतंकवादी रिंदा, हैप्पी समेत 4 BKI ऑपरेटिव्स के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Chandigarh Grenade Attack Case: NIA ने 2024 चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिसमें रिंदा और हैप्पी पासिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है.

NIA

NIA

Chandigarh Grenade Attack Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 2024 चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में पाकिस्तान में मौजूद घोषित आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा और अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. ये दोनों आतंकी हमले के मास्टरमाइंड थे, जिन्होंने भारत में मौजूद अपने साथियों को इस हमले को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद, हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराया था.

सितंबर 2024 में हुए इस हमले का मकसद पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को निशाना बनाना था. आतंकियों ने उनके घर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, हालांकि, जांच में सामने आया कि हमलावरों को यह गलतफहमी थी कि अधिकारी उस समय वहां मौजूद थे.

NIA की जांच में खुलासा हुआ कि रिंदा और हैप्पी पासिया ने इस हमले की साजिश को अंजाम देने के लिए स्थानीय ऑपरेटिव्स रोहन मसीह और विशाल मसीह को भर्ती किया था. इन दोनों को हमले से पहले दो बार टारगेट की रेकी करने और फिर ग्रेनेड फेंकने का निर्देश दिया गया था.

इस मामले में चंडीगढ़ स्थित विशेष NIA कोर्ट में RC-15/2024/NIA/DLI के तहत चार्जशीट दाखिल की है. सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

NIA इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और BKI के अन्य आतंकियों की तलाश के साथ-साथ भारत में इसके नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढ़े: Shaheed Diwas: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, बोले- भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का निडर प्रयास हमें प्रेरित करता रहेगा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read