Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court Relief

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़के के अपहरण मामले में तमिलनाडु के विधायक एम. जगन मूर्ति को राहत देते हुए 25 हजार रुपये की निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह जांच में सहयोग करें और गवाहों को प्रभावित न करें.

सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टररणवीर इलाहाबादिया का जब्त पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया. मामले में जांच पूरी हो चुकी है, और कोर्ट ने राहत बरकरार रखने का निर्देश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेताओं मुकुल रॉय, कैलाश विजयवर्गीय, अर्जुन सिंह सहित अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी पर 23 जुलाई तक रोक लगा दी है. कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस से आपराधिक मामलों की रिपोर्ट मांगी, साथ ही जांच सीबीआई को सौंपने की मांग पर विचार किया.

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर राज्यपाल आर.एन. रवि विधानसभा से पारित विधेयकों को दूसरी बार मंजूरी नहीं देते, तो यह लोकतांत्रिक प्रणाली की विफलता होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को निचली अदालत में पेशी से फरवरी तक छूट देते हुए, उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को जोड़ने की याचिका पर सभी पक्षों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में उनके वकील को अनुच्छेद 32 के दुरुपयोग को लेकर फटकार लगाई थी.