लीगल

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली नई याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली नई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आप चाहे तो आईए दाखिल कर सकते हैं. हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील की दलील थी कि यह अलग याचिका है. लेकिन सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इन दलीलों को खारिज करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

नितिन उपाध्याय की ओर से दायर की गई याचिका

यह अधिनियम 15 अगस्त 1947 को मौजूद किसी भी धार्मिक स्थल के स्वरूप को बनाए रखने को अनिवार्य बनाता है. यह याचिका विधि के छात्र नितिन उपाध्याय की ओर से दायर की गई है. याचिका में कहा गया था कि केंद्र सरकार ने इस कानून के माध्यम से न्यायिक उपचार को अवरुद्ध कर अपने विधायी अधिकारों का अतिक्रमण किया है. याचिका में मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट न्यायालयों को यह आदेश दे कि वे किसी भी पूजा स्थल के मूल धार्मिक स्वरूप का निर्धारण करने के लिए उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है.

याचिका में कही गई ये बात

याचिका में यह भी कहा गया था कि अधिनियम किसी भी पूजा स्थल के धार्मिक स्वरूप को संरक्षित करने को अनिवार्य बनाता है, लेकिन इसमें संरचना, निर्माण या इमारत में परिवर्तन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. इसमें ये भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी स्थल के धार्मिक स्वरूप की जांच के लिए किसी भी वैज्ञानिक या दस्तावेजी सर्वेक्षण पर कोई रोक नही हैं.

ये भी पढ़ें: टीएमसी सांसद साकेत गोखले को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, आदेश नहीं मानने पर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

3 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

18 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

57 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago