लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के विश्वविद्यालयों में लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के विश्वविद्यालयों में लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. रिपोर्ट में देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों के लिए नियम बताए गए हैं. इस समिति का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्र सरकार ने किया था. इसका उद्देश्य कैंपस की राजनीति से धनबल और बाहुबल को समाप्त करना और साथ ही शैक्षणिक स्तर को बनाए रखना था.

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि इसके पीछे कोई ठोस आधार नहीं है, यही कहते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज दिया. कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि आप सिर्फ बाहर जाकर मीडिया से बात करना चाहते हैं. यह याचिका केवल पब्लिसिटी के लिए लगती है. यह याचिका अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी की ओर से दायर की गई थी.

चुनाव से छात्रों के हित और नेतृत्व का विकास संभव

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि वह सिर्फ यूनिवर्सिटी ऑफ केरल मामले में आए कोर्ट के आदेश के पालन की मांग कर रहे हैं. छात्र संघ छात्रों के हित के लिए काम करते हैं. उनके चुनाव से देश में नए नेता उभरेंगे. यह लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है. याचिका में कहा गया था कि वर्ष 2006 में सुप्रीम कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किया था और भविष्य में उसके आधार पर छात्र संघ चुनाव का आदेश दिया था, लेकिन कई विश्वविद्यालयों में चुनाव नही हो रहे हैं. लिंगदोह समिति की रिपोर्ट में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई नियम तय किए गए थे.

समिति के अनुसार ग्रेजुएट छात्रों के लिए चुनाव लड़ने की आयु सीमा 17 से 22 वर्ष, पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिए आयु सीमा 24 से 25 वर्ष तय की गई थी. इसके अलावा चुनाव खर्च, प्रचार के तरीके और अनुशासन से जुड़े कई नियम भी सुझाए गए थे.

ये भी पढ़ें- प्रदूषण का सारा दोष किसानों पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘कोरोना में पराली जली, फिर भी आसमान नीला था’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

18 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago