हरिद्वार के मां चंडी देवी मंदिर का प्रबंधन देखने को लेकर बदरी केदार मंदिर समिति को एक रिसीवर नियुक्त करने को दिए गए आदेश के खिलाफ दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने मामले को दोबारा उत्तराखंड हाई कोर्ट भेज दिया है. कोर्ट ने हाई कोर्ट से रिसीवर नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर दोबारा फैसला लेने को कहा है.
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एस वी एन भट्टी की बेंच ने हरिद्वार के डीएम को हाई कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. मंदिर के सेवायत ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. हाईकोर्ट ने बद्री केदार मंदिर समिति को मंदिर के प्रबंधन की देखरेख के लिए एक रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया था. महंत भवानी नंदन गिरी ने अधिवक्ता अश्विनी दुबे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
दायर याचिका में कहा गया था कि अपनी उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बिना किसी साक्ष्य और शिकायत के मंदिर का नियंत्रण एक समिति को सौंप दिया था. जबकि हाई कोर्ट द्वारा 2012 में ही हरिद्वार के डीएम और एसएसपी की एक समिति गठित की जा चुकी है. दायर याचिका में कहा गया था कि रिसीवर नियुक्त करने का निर्देश एक आपराधिक मामले में एक आरोपी रीना कुमारी विष्ट की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था. रीना बिष्ट ने मंदिर के मुख्य पुजारी रोहित गिरी की सहजीवन साथी होने का दावा किया था.
याचिका में कहा गया था कि हरिद्वार में मां चंडी देवी मंदिर की स्थापना आठवीं शताब्दी में जगदुरु श्री आदि शंकराचार्य द्वारा की गई थी और तब से याचिकककर्ता के पूर्वज सेवायत के रूप में इसका प्रबंधन और देखभाल करते आ रहे है.
ये भी पढ़े: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
भारत एक्सप्रेस
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…