लीगल

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 28 अप्रैल को होगी सुनवाई

देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने OTT और सोशल मीडिया पर बिना सेंसर के फैल रहे गंदे कंटेंट को रोकने की मांग की है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 28 अप्रैल को करेगा.

याचिका में कहा गया है कि ऐसे कंटेंट का बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. समाज में विकृति और अपराध की प्रवृत्ति को भी इससे बल मिल सकता है. याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग

याचिका में यह भी मांग की गई है कि जब तक कोई ठोस और सख्त कानून नहीं बनता, तब तक एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाए जो OTT और सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले कंटेंट की निगरानी करे. साथ ही, एक व्यापक अध्ययन करवाकर यह भी जांचा जाए कि अश्लीलता का समाज पर क्या असर हो रहा है.

सरकार से सख्त नियम बनाने की अपील

याचिकाकर्ता का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को लेकर नियंत्रण की सख्त ज़रूरत है, क्योंकि यह माध्यम बच्चों के लिए अब अनफिल्टर्ड और अनसुरक्षित बन चुका है. इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

18 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

19 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

29 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago