Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट दिखाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 28 अप्रैल को होगी सुनवाई

OTT और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट रोकने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 अप्रैल को सुनवाई करेगा. याचिका में बच्चों और युवाओं पर पड़ते बुरे असर का ज़िक्र किया गया है.

Supreme Court
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता ने OTT और सोशल मीडिया पर बिना सेंसर के फैल रहे गंदे कंटेंट को रोकने की मांग की है. कोर्ट इस मामले की सुनवाई 28 अप्रैल को करेगा.

याचिका में कहा गया है कि ऐसे कंटेंट का बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. समाज में विकृति और अपराध की प्रवृत्ति को भी इससे बल मिल सकता है. याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग

याचिका में यह भी मांग की गई है कि जब तक कोई ठोस और सख्त कानून नहीं बनता, तब तक एक विशेषज्ञ समिति गठित की जाए जो OTT और सोशल मीडिया पर अपलोड होने वाले कंटेंट की निगरानी करे. साथ ही, एक व्यापक अध्ययन करवाकर यह भी जांचा जाए कि अश्लीलता का समाज पर क्या असर हो रहा है.

सरकार से सख्त नियम बनाने की अपील

याचिकाकर्ता का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट को लेकर नियंत्रण की सख्त ज़रूरत है, क्योंकि यह माध्यम बच्चों के लिए अब अनफिल्टर्ड और अनसुरक्षित बन चुका है. इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital