यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में 4 सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि शुरुआत में यह कोशिश होनी चाहिए कि विभाग के अंदर ही एक मजबूत लोकल सिस्टम बनाया जाए. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की निगरानी और देखरेख भी उतनी ही जरूरी है. समस्या यह है कि यहां बैठे-बैठे हमारे पास मामले पांच साल बाद आते हैं. तबतक रोक लग चुका होता है और कानूनी लड़ाई खिंचती रहती है.
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने कहा कि जंगल की आग एक प्राकृतिक घटना है जो कभी-कभी गर्मी, लोगों या जंगल माफिया की वजह से लगती है. मामले की सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि 2023 में जंगल में 268 आग की घटनाएं घटी थी. जबकि इस साल 654 घटनाएं हुई हैं.
उन्होंने कहा कि आग की घटनाएं लगातार घट रही है. उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए है. उन्होंने कहा कि ये आग आम तौर पर इसलिए लगती है क्योंकि जंगल की जमीन पर गिरी चीड़ की पत्तियां आग पकड़ लेती है. यह आग ज्यादा गर्मी की वजह से या इंसानी के दखल के वजह से लगी है.
सीजेआई ने कहा, हमने इन चीड़ की पत्तियों को पहले ही इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है. अब इनका इस्तेमाल जंगल में रहने वाले लोगों और दूसरों के घरेलू इस्तेमाल के लिए अलग-अलग चीजे बनाने में किया जा रहा है. इन उपायों के वजह से जंगल की आग की घटनाओं में काफी कमी आई है.
उन्होंने कोर्ट को बताया कि लगभग 12 हजार कर्मचारी रेगुलर तौर पर फायर वाचर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह तीन साल पहले की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा तैनाती है.
जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि आग तो लगेगी ही, लेकिन ऐसी घटनाओं को कम करने के लिए निश्चित रूप से एहतियात उपाय किए जा सकते है. इससे पहले एमिकस क्यूरी ने कहा था कि इस बाबत राष्ट्रीय स्तर पर एक्शन प्लान बना हुआ है, लेकिन समय पर एक्शन न हो तो सिर्फ प्लान का क्या फायदा?
उत्तराखंड सरकार ने सुझाव दिया कि सुप्रीम कोर्ट एक समिति बनाये और उस समिति में केंद्र सरकार को भी शामिल करें. जंगल की आग के कारण ब्लादियाखान, ज्योलीकोट, मंगोली, खुर्पाताल, देवीधुरा, भवाली, पिनस, भीमताल और मुक्तेश्वर सहित नैनीताल के आसपास के कई गांव प्रभावित हुए हैं.
ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर HC सख्त, अधिकारियों पर लटकी अवमानना की तलवार
-भारत एक्सप्रेस
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…