एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार अरबाज, सौरव, सिद्धार्थ, राजा गुर्जर और अजय कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट के सीजेएम मुदुल गुप्ता ने रिमांड पर भेजा है. कोर्ट 1 मार्च को सभी को पेश करने का आदेश दिया है. दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की रिमांड की मांग की थी.
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. सिद्धार्थ ने टी-शर्ट पर कंटेंट लिखा और डिजाइन किया था, जबकि सौरव ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और अरबाज समिट में अंदर गया था और प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे. पुलिस के मुताबिक एक लाख से ज्यादा अनप्रिन्टेड टी शर्ट थी. ये पता लगाना है कि प्रोटेस्ट प्लान कहां बना था.
वही आरोपियों की ओर से पेश वकील ने कहा कि पुलिस अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनका अपराध क्या है. ये प्रदर्शन कर रहे थे. सारा फुटेज सोशल मीडिया पर मौजूद है. अगर कोर्ट एफआईआर को देखे तो जेएनयू की तरह टुकड़े-टुकड़े वाली एफआईआर ही यहां लागू किया जा रहा है. किसी भी चीज के लिए आवाज उठाओ तो ऐसा व्यवहार किया जाता है. कानून के.सिद्धांतों का मजाक उड़ाया जा रहा है.
आरोपियों के वकील ने कहा कि जो भी प्रदर्शन हुआ, वो सबके सामने हैं. इन लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? 11 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. सारे फुटेज हैं वीडियों है. इनका अपराध क्या है? प्रदर्शन कर रहे थे. मामले में गिरफ्तार रूपेश भदौरिया नेकहा कि गिरफ्तारी का अधिकार होना और गिरफ्तारी ही पुख्ता वजह होना दोनों अलग-अलग चीज है. पुलिस किसी को रूटीन तरीके से यू ही गिरफ्तार नही कर सकती. उन्हें जस्टिफाई करना होगा कि गिरफ्तारी जरूरी है.
ये कोई हत्या का मामला नही है. ये विरोध प्रदर्शन का मामला है. क्योंकि ये मुख्य विपक्षी कांग्रेस के यूथ विंग से जुड़े हैं इसलिए इनको राजनीतिक निशाना बनाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
-भारत एक्सप्रेस
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…