Bharat Express DD Free Dish

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी निगम भंडारी को कोर्ट से मिली राहत, गिरफ्तारी पर 24 मार्च तक रोक

एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी निगम भंडारी को पटियाला हाउस कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है.

एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी निगम भंडारी को पटियाला हाउस कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने निगम भंडारी की गिरफ्तारी पर 24 मार्च तक के लिए रोक लगा दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि निगम भंडारी जांच में सहयोग करेंगे, गवाहों से संपर्क नहीं रखेंगे, जांच अधिकारी से अपना मोबाइल नंबर और लोकेशन शेयर करेंगे.

इससे पहले गिरफ्तार पांच लोगों की रिमांड की अवधी की एक मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है. जिनकी रिमांड की अवधि बढ़ाई गई उनमें कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार, जितेंद्र यादव और नरसिम्हा यादव शामिल है.

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सिद्धार्थ नाम के एक व्यक्ति ने टीशर्ट प्रिंट और डिजाइन की थी. उसे हिमाचल में पकड़ा गया है और उसे यहां लाने की कार्रवाई चल रही है. फिर उसका दोबारा आमना-सामना कराया जाना है. इसके लिए हमें ज्यादा दिनों की कस्टडी चाहिए.

पुलिस रिमांड के विरोध में वकील ने उठाया सवाल

पिछली सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने कहा था कि विपक्षी राजनीतिक दल से संबद्ध आरोपियों ने भारत मंडपम में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था और किसी को चोट नहीं पहुंचा. उन्होंने यह भी कहा था कि सभी आरोपों में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है. आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड का विरोध करते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था.

उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है. अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले नेताओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष को जारी किया नोटिस

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read