लाइफस्टाइल

क्या आप भी वजन घटाने के लिए डाइट में ले रहे हैं ओट्स? तो पहले जान लें ये जरूरी बातें

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना हर किसी की चाहत है. खासकर जब बात वजन घटाने की आती है, तो लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ पेट भरने वाले भी हों. ऐसे में ओट्स एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं. ओट्स में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है, जो न केवल शरीर को पोषण देता है, बल्कि लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देता. यही वजह है कि ओट्स को वेट लॉस डाइट में खास जगह दी जाती है. लेकिन जब हम ओट्स की बात करते हैं, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि वजन घटाने के लिए किस तरह के ओट्स बेहतर हैं? इसको लेकर वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है.

भूख को कम करता है ओट्स

ओवरनाइट ओट्स को बिना पकाए, दूध, दही या पानी में भिगोकर रात भर फ्रिज में रखा जाता है और सुबह नाश्ते में खाया जाता है. अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ‘बीटा-ग्लूकॉन’ अधिक सक्रिय रहता है, जो पाचन को धीमा करता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनी रहती है.

बिना शुगर के है हेल्दी ऑप्शन

खास बात यह है कि ओवरनाइट ओट्स में प्रोसेसिंग कम होती है और अगर इसमें शुगर या फैट्स नहीं मिलाए जाएं, तो यह कम कैलोरी वाला एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. अगर इन्हें दही के साथ तैयार किया जाए, तो इसमें प्रोबायोटिक्स भी मिल जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: वजन कम करने से लेकर दिल की सेहत तक, सेहत का खजाना है ग्रीन-टी, जानिए बनाने का तरीका

नट्स मिलाने से बढ़ेगा न्यूट्रीशन

वहीं दूसरी ओर, पके हुए ओट्स को दूध या पानी में उबालकर बनाया जाता है और उसमें फल या नट्स मिलाए जाते हैं. यह पेट को गर्माहट देने वाला और सर्दियों के मौसम में बेहद आरामदायक होता है. इसमें भी फाइबर और बीटा-ग्लूकॉन होता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है. हालांकि, पकाने की प्रक्रिया में कुछ पोषक तत्व हल्के रूप से कम हो सकते हैं, और अगर इसमें अधिक मात्रा में दूध, शहद, ड्राई फ्रूट्स या अन्य हाई कैलोरी सामग्री मिला दी जाए, तो इसकी कुल कैलोरी बढ़ जाती है, जिससे वजन तेजी से कम हो सकता है.

वजन घटाने में मददगार

रिसर्च में वजन घटाने के मामले में ओवरनाइट ओट्स को थोड़ा बेहतर माना गया है. यह कम कैलोरी में अधिक पोषण देता है, भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखता है. हालांकि, दोनों ही विकल्प हेल्दी हैं और अगर सही सामग्री के साथ खाए जाएं, तो दोनों से फायदा होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

3 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

15 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

16 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

33 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

35 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

49 minutes ago