लाइफस्टाइल

अगर तबीयत बिगड़ते ही Google पर लक्षण सर्च करने की आदत है तो इस बीमारी से हो सकते हैं पीड़ित

क्या आप किसी छोटे से लक्षण पर भी तुरंत इंटरनेट पर सर्च करते हैं? एक सिरदर्द या खांसी की वजह से बड़ी बीमारी का डर आपको सताने लगता है? अगर ऐसा है, तो यह एक गंभीर आदत बन सकती है, जिसे साइबरकॉन्ड्रिया (Cyberchondria) कहते हैं. आइए समझते हैं यह क्या है, इसके लक्षण और इससे बचने के उपाय.

साइबरकॉन्ड्रिया एक मनोस्थिति है, जिसमें व्यक्ति अपनी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा चिंता करता है. इस चिंता के चलते वह बार-बार इंटरनेट पर बीमारी से जुड़े लक्षणों की खोज करता है. कई बार साधारण लक्षणों को खतरनाक बीमारियों से जोड़कर देखने लगता है. इससे डर और तनाव बढ़ता है.

कैसे पहचानें लक्षण


1. मरीज अपनी बीमारी या लक्षणों को लेकर इंटरनेट पर बार-बार जानकारी खोजता है.

2. दिन हो या रात, जैसे ही मौका मिलता है, वह सर्च करना शुरू कर देता है.

3. उसकी बातचीत में भी यह विषय अक्सर शामिल होता है.

4. इस आदत का असर उसकी नींद पर पड़ता है, जिससे नींद कम हो जाती है. मन उदास रहने लगता है और घबराहट बढ़ जाती है.

5. मरीज के दिमाग में लगातार डॉक्टर से मिलने की योजना चलती रहती है. कुल मिलाकर, उसका पूरा ध्यान इसी चिंता में उलझा रहता है.

कैसे बचें

इंटरनेट पर जानकारी कभी-कभी सही होती है, लेकिन बिना विशेषज्ञ की सलाह के इस पर भरोसा करना गलत है. कई बार ये जानकारी छोटी समस्या को बड़ी बीमारी के रूप में पेश करती है. इससे तनाव और घबराहट बढ़ जाती है. इस समस्या को मैनेज करना मुश्किल नहीं है. कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे बचा जा सकता है.

अपनाएं ये उपाय


1. इंटरनेट पर सीमित भरोसा करें, सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या पर पहले डॉक्टर से मिलें.

2. सोच पर नियंत्रण रखें, हर छोटी परेशानी को बड़ी बीमारी से न जोड़ें.

3. विशेषज्ञ से सलाह लें, अगर चिंता बढ़ रही है तो क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट (Clinical Psychologist) से संपर्क करें.

4. रोजाना की आदतों को सुधारें, अच्छी नींद लें, तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करें.

साइबरकॉन्ड्रिया एक आदत के रूप में शुरू होती है, लेकिन यह मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. इसलिए, अपनी सेहत को लेकर कोई भी चिंता हो, तो डॉक्टर की सलाह लें. इंटरनेट पर सर्च करने से आपकी समस्या हल नहीं होगी, बल्कि डर और बढ़ेगा. ध्यान रखें, संतुलित दिमाग ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago