Buck wheat benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों ही उन घातक बीमारियों में शामिल हैं, जो हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ा देते हैं. इन दोनों ही बीमारियों के शरीर में पनपने की बड़ी वजह हमारा खानपान है. व्रत का आटा इन दोनों ही बीमारियों को दूर रखता है. शरीर को हेल्दी रखने में सबसे बड़ा रोल खान पान का होता है, अगर हम ऑयली और जंक फूड खाते हैं तो इसके परिणाम में शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल होने लगता है. हाई कोलेस्ट्रोल से जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है. ऐसे में व्रत में खाया जाने वाले कुट्टू का आटा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
डायबिटीज मरिजों के लिए कट्टू का आटा बेहद फायदेमंद होता है. यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और फ्लेवोनॉयड्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है. यह डायबिटीज टाइप टू को कंट्रोल करने में भी काफी सहायक है. साथ ही इंसुलिन रजिस्टेंस सही होने से शरीर का ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल हो सकता है.
पिछले समय में हुई कई स्टडी में भी साबित हो चुका है कि कुट्टू का आटा खाते ही कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है. इसके नियमित सेवन पर ब्लड शुगर भी सीमित रहता है यह हार्ट अटैक समेत दिल की कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर देता है. कट्टू के आटे से बना खाना खाने से हार्ट हेल्दी और ब्लड प्रेशर भी सही बना रहता है.
कुट्टू का आटा शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या को दूरकर नसों को बूस्ट करता है. कुट्टू में मौजूद फ्लेवोनोइड्स नसों को मजबूत करता है. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बनाए रखता है.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…