Chhath Puja 2023 Third Day: आज 19 नवंबर को महापर्व छठ का तीसरा दिन है. छठ पूजा के पर्व में उगते सूरज के साथ ढ़लते सूर्य देव और छठी मैया की पूजा होती है. इस दिन व्रत भी रखा जाता है, जो कि36 घंटे का होता है. यह सबसे कठिन वर्तों में से एक माना जाता है. आज के दिन हर घाट इसी तरह के भक्ति गीत से गूंजे उठेगी. इस दिन भगवान सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. आज नदी, तालाब और झील इत्यादि किनारे बने घाट पर लोग छठ का डाला लेकर पहुंचेंगे, जहां व्रती महिलाएं सूर्यास्त के समय पूरे श्रद्धा भाव से भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगी. व्रती पानी में खड़े होकर ठेकुआ, गन्ना समेत अन्य प्रसाद सामग्री से सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं और अपने अपने संतान की लंबी आयु के साथ परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं.
छठ पर्व का यह पहला अर्घ्य होगा और अर्घ्य को देने का सही समय शाम 5 बजकर 26 मिनट है.मान्यता है कि इस दिन व्रती महिला के अलावा परिवार के सदस्यों को भी अर्घ्य देना चाहिए. अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव की अराधना करने का परंपरा है. सूर्यास्त के समय अर्घ्य देने के बाद 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. 20 नवंबर को सूर्योदय 6 बजकर 27 मिनट पर होगा.
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…