इंडिया की जीत के लिए महाकाल की भस्म आरती
ICC World Cup Final Match: गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज (19 नवंबर) आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच भारत की जीत के लिए पूरे देश में पूजा-अर्चना और दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है. उज्जैन के महाकाल मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष भस्म आरती की गई. महाकाल के दरबार में टीम इंडिया की जीत के लिए रविवार की सुबह भस्म आरती की गई. इस दौरान दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया. लोगों ने टीम इंडिया की जीत के महाकाल से प्रार्थना की.
बता दें कि वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज आमने-सामने होंगी. मैच दोपहर 2 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं मैच को लेकर स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्ल्स फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुचेंगे. स्टेडियम की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसमें चेतक कमांडो की दो टीमें और बम निरोधक दस्ते की 10 टीमें रहेंगी.
यह भी पढ़ें- World Cup के फाइनल में फैंस को गिल से उम्मीद, जानें अहमदाबाद में कैसे हैं उनके आंकड़े
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि सुरक्षा के लिए 6 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें से 3 हजार मैदान के अंदर ही मौजूद होंगे.इसके अलावा एनडीआरएफ की दो टीमें, चेतक कमांडो की दो टीमें और बम निरोधक दस्ते की 10 टीमें तैनात की जाएंगी. मलिक ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल को लेकर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
पुलिस ने बताया कि मेट्रो में रात 1 बजे तक लोग ट्रेवल कर सकेंगे. इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि ज्यादातर लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें. क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को देखना जरुरी है. ऐसा माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबले को देखने के लिए 1 लाख से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…