लाइफस्टाइल

Christmas Cake Recipe: बिना ओवन के 30 मिनट में बनाएं ड्राई फ्रूट क्रिसमस केक, सब करेंगे तारीफ

Christmas 2023: क्रिसमस का नाम सुनते ही हमारे मन में सबसे पहले क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉस और क्रिसमस केक आ जाता है. इस खास दिन पर केक की बात ना हो ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता. आपने क्या इस क्रिसमस पर कुछ प्लान किया है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताएंगे क्रिसमस केक बनाने की एक आसान और बेहद टेस्टी रेसिपी. यकीन मानिए आप को बिल्कुल फर्क नजर नहीं आएगा कि यह बिना ओवन में बना केक है. यहां आप देख सकते हैं, बिना ओवन का बना खूबसूरत और स्वादिष्ट केक बनाने का आसान तरीका.

सामग्री (dry fruit Christmas cake ingredients)

  • अमूल बटर-85 ग्राम
  • मिठाई मेड (मिल्कमेड)-160 ग्राम
  • मैदा-130 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर-आधा चम्मच
  • मीठा सोडा-एक चौथाई चम्मच

कैरेमल सिरप की सामग्री

  • चीनी-200 ग्राम
  • पानी-600मिली लीटर
  • किसमिस-100 ग्राम
  • काजू-100 ग्राम
  • रेड टूटी फ्रूटी चेरी-100 ग्राम
  • ग्रीन टूटी फ्रूटी चेरी-100 ग्राम

कैरेमल सिरप बनाने की विधि

  • क्रिसमस केक बनाने के लिए सबसे पहले कैरेमल सिरप तैयार करना होगा.
  • इसके लिए आपको एक नॉन स्टिक कढ़ाई में लो फ्लेम में चीनी डालकर तब तक चलाते रहना होगा जब तक चीनी का कलर भूरा ना हो जाए और लिक्विड फॉर्म में आ जाए.
  • अब आपको इस कढ़ाई में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाना होगा.
  • एक बार पानी और चीनी मिक्स हो जाए उसके बाद इसमें किसमिस, काजू, रेड और ग्रीन चेरी के टूकड़े डालकर 5 मिनट तक उबलने छोड़ दें और गैस बंद कर दें.

केक बनाने की विधि (How To Make Dry Fruit Christmas Cake)

केक बनाने के एक बॉल लिए एक बॉल में बटर और मिल्कमेड मिक्स कर 5 से 10 मिनट तक मिलाए. फिर इसमें बेकिंग पाउडर, मीठा, सोडा और मैदा मिक्स करें. अब इसमें कैरमेल सिरप का तैयार मिक्सचर डाल दें. केक का सांचां लें और इसे तेल से कोट करें और बटर पेपर से अंदर के किनारों को कवर कर दें. अब इसमें सारा मिक्सचर डाल दें और ओवन में 160 डिग्री पर 25 मिनट तक केक को बेक होने दें. केक को चैक करने के लिये चाकू या कोई स्टील पतली सी रोड केक के अन्दर डालकर देखिये, अगर ये रोड क्लीन निकलती है तब केक पूरी तरह से बेक हो गया है, अगर मिश्रण रोड से चिपक कर निकल रहा है तब केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है, केक अभी और बेक करने की आवश्यकता है.

केक बेक हो गया केक को ओवन से बाहर निकाल कर 10 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये और इसके बाद कन्टेनर के किनारे से चाकू की सहायता से अलग कर लीजिये और केक को बाहर निकाल लीजिये, केक के ऊपर ग्लेज्ड चैरी काट कर लगा दीजिये. बहुत ही अच्छा क्रिसमस केक बनकर तैयार है. केक को ठंडा होने के बाद सर्व कीजिये, और बचे हुये केक को कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. क्रिसमस केक को फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाया जा सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

24 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

28 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

40 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

41 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

56 minutes ago