खेल

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लगाया दिल तोड़ देने वाला स्टेटस, जानें कारण

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 आगामी 22 मार्च से शुरू हो रहा है. इससे पहले विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इसी बीच टी20 फॉर्मेट के धाकड़ बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर टूटे दिन की इमोजी लगाई है. रिपोर्ट्स है कि एमआई के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव नहीं खेल पाएंगे. अभी उन्हें एनसीए से हरी झंडी नहीं मिली है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का पहला मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से है. ये मुकाबला रविवार 24 मार्च को होगा.

सूर्यकुमार यादव ने लगाया टूटे दिन का स्टेटस

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस समय टखने की चोट से उबर रहे हैं. पिछले साल दिसंबर के बाद से उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला है. सूर्या आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद जनवरी महीने में उनकी ग्रोइन की सर्जरी हुई. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. क्रिकबज की रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को एनसीएस से क्लीयरेंस नहीं मिला है. अब 21 मार्च को एक बार फिर से उनका फिटनेस टेस्ट होगा.

मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो पिछले 6 सीजन से वह मुंबई इंडियंस के अहम सदस्य रहे हैं. मुंबई फ्रेंचाइजी चाहेगी कि वह जल्द से जल्द फिट कोकर टीम से जुड़ जाएं. सीजन के पहले मैच के अलावा सूर्यकुमार यादव अपनी टीम के दोनों अभ्यास मैच में भी नहीं खेलेंगे. इस बीच उन्होंने टूटे दिन का स्टेटस लगाया है.

सूर्या कुमार का टी20 करियर

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. हालांकि, कोच ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई की मेडिकल टीम से हरी झंडी मिली है या नहीं. सूर्यकुमार यादव के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में 6969 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल में करेंगे कमेंट्री

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago