लाइफस्टाइल

भूलकर भी न खाएं ये अनहेल्दी फूड्स, बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

Unhealthy Food: हर व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी रहना चाहता है, इसलिए वे हेल्दी चीजें खाते हैं. शरीर को विटामिन, प्रोटीन और खनिज जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. इन तत्वों को प्राप्त करने के लिए हम बहुत सारे स्वस्थ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं. बाजार में ऐसे कई अनहेल्दी फूड मिलते हैं जो स्वास्थ्य होने का दावा करते हैं, लेकिन असल में वह फूड आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, आइए हम आपको बताते हैं कुछ अनहेल्दी फूड्स जिससे आपकी सेहत बिगड़ सकता है.

व्हाइट ब्रेड (Unhealthy Food)

ज्यादातर व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. अगर उन्हें ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो वह काफी नुकसान करता है, क्योंकि वे परिष्कृत गेहूं से बने होते हैं. इनमें फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. डायबिटीज रोगियों को व्हाइट ब्रेड का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए.

सॉफ्ट ड्रिंक (Unhealthy Food)

कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक डाइट में अतिरिक्त चीनी और कैफीन के सबसे बड़े सोर्स में से एक है. इस अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के नियमित सेवन से मोटापा, डायबिटीज, मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम और सूजन सम्बंधित बीमारियों सहित कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. इन ड्रिंक को हर्बल चाय और नींबू पानी जैसे स्वस्थ विकल्पों के साथ बदलने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें : आपके लिए कितनी खतरनाक है चीनी? जानिए क्या हैं इसके नुकसान

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (Unhealthy Food)

रिफाइंड कार्ब्स ,जो आमतौर पर पास्ता, व्हाइट ब्रेड और मफिन जैसे प्रोसेस्ड फूड में पाए जाते हैं, जिसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल तेजी से बढ़ सकता है. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट आपके टाइप टू डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है. अपनी डाइट में स्वास्थ्य कार्ब्स लें जैसे कि ब्राउन राइस, बकवीट, बाजरा और दलिया को शामिल करने का कोशिश करें. यह अनहेल्दी फूड्स के लिए आपकी क्रेविंग को अपने आप कम कर देगा.

Uma Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

13 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

15 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

47 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

47 minutes ago