Fish and Milk Together: मछली और दूध का एक साथ सेवन करने के बारे में कई मान्यताएं और मिथ हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इससे कुष्ठ रोग यानी सफेद दाग हो सकता है, जबकि अन्य लोगों का कहना है कि इससे पाचन में समस्या हो सकती है, लेकिन क्या वास्तव में मछली और दूध का एक साथ सेवन करना हानिकारक है? आइए इसे विस्तार से जानते हैं.
आयुर्वेद में मछली और दूध को विरुद्ध आहार कहा गया है. यानी इन दोनों को एक साथ खाने की मनाही है. इसका कारण यह है कि मछली और दूध दोनों में प्रोटीन भरा होता है, लेकिन दोनों में प्रोटीन अलग-अलग होता है. इसके अलावा मछली की तासीर गर्म होती है और दूध की तासीर ठंडी होती है, जिससे परेशानी हो सकती है.
मेडिकल साइंस में कोई विशेष वैज्ञानिक अध्ययन नहीं है जिसमें यह साबित हुआ हो कि मछली और दूध का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. यदि आपको पहले से मछली या दूध को लेकर एलर्जी है, तो इससे समस्या हो सकती है. इसके अलावा यदि मछली को सही से नहीं पकाया जाता है, तो इसका सेवन करने से व्यक्ति को स्किन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2024: यहां पर जान लीजिए इस साल कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
कुष्ठ रोग या सफेद दाग एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें मरीज का इम्यून सिस्टम त्वचा को रंग देने वाली कोशिकाएं के खिलाफ एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है. इससे कोई संबंध मछली और दूध के सेवन से नहीं है.
मछली और दूध का एक साथ सेवन करने से कोई बड़ा नुकसान नहीं है, लेकिन यदि आपको इन दोनों में से किसी चीज से एलर्जी है, तो इससे समस्या हो सकती है. इसके अलावा यदि आप मछली और दूध को एक साथ खाते हैं और आपको कोई असुविधा महसूस होती है, तो यह आपकी सेंसिटिविटी हो सकती है. आमतौर पर संतुलित आहार में विभिन्न प्रकार के फूड का समावेश होना चाहिए.
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…