लाइफस्टाइल

आज शिवरात्रि के व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, बेहद आसान है रेसिपी

Sabudana khichdi Recipe For Fast: साबूदाना खिचड़ी तो अक्सर व्रत के दौरान खाई जाती है, लेकिन आम दिनों में भी जब हम साबूदाना खिचड़ी को सामने देखते हैं तो इसे खाने का मन करता है। साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आमतौर पर साबूदाने को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोया जाता है, जब तक कि वह अच्छी तरह से नरम न हो जाए। आप भी स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं। जी हां, आइए हम आपको बताते हैं साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी.

साबूदाना खिचड़ी बनाने की सामग्री (Sabudana khichdi Recipe For Fast)

2 कप साबूदाना
1/2 कप मूंगफली
1 कप घी
1/2 चम्मच काली मिर्च
5-6 करीपत्ता
स्वादानुसार सेंधा नमक
2 बारीक कटी हरी मिर्च

यह भी पढ़ें : सेहत के लिए धीमा जहर है ये सफेद चीज, होटल जाएं तो भूलकर भी न करें इसका सेवन वरना…

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि (Sabudana khichdi Recipe For Fast)

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी से अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद साबूदाने को पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे 4-5 घंटे तक इसको पानी में भीगा रहने दें। जब साबूदाने अच्छे से भीग जाए तो इसे पानी से निकालकर एक बाउल में रख दें और पानी को सूखने दें। अब कढ़ाई को मध्य आंच पर गर्म होने दें। अब उसमें देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए फिर उसमें मूंगफली को डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद घी में जीरा को चटकने दें। फिर करी पत्ता डालें। उसके बाद इसमें साबुदाना डालें और स्वादानुसार सेंधा नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। अब उसमें काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स करें। फिर कुछ देर ढक कर इसे पकने दें। साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। इसमें मूंगफली को ऊपर से डालकर सर्व करें।

Uma Sharma

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

4 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

6 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

6 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

56 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

60 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago