लाइफस्टाइल

गर्मियों के मौसम में दिखना है सबसे हटके तो अपनाएं ये फैशन टिप्स, लोग करेंगे खूब तारीफ

Fashion Tips: मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलता रहता है. अब गर्मी का मौसम है और गर्मी के मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलना शुरू हो गया है. ऐसे में अगर आपको आरामदायक कपड़े पसंद हैं और आप समर फैशन स्टाइल को फॉलो करना चाहते हैं, तो यहां कुछ परफेक्ट समर फैशन टिप्स दिए गए हैं. हालांकि कई ऐसी लड़की होती हैं जिन्हें अपने साइज के कपड़े पसंद होते हैं वहीं कुछ ऐसी भी हैं जो ओवर साइज कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं. हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में कूल और स्टाइलिश दिखने के लिए आपके वॉर्डरोब में किस तरह के कपड़े होने चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं परफेक्ट समर फैशन टिप्स.

सफेद रंग चुनें (Fashion Tips)

गर्मियों के मौसम में अपने वॉर्डरोब में सफेद कलर के आउटफिट जरूर रखें. इस मौसम में सफेद रंग की बात ही अलग होती है, साथ ही सफेद कलर तेज धूप में चुभता भी नहीं है. सफेद रंग की ड्रेस, लखनवी सूट, साड़ी, अनारकली, स्कर्ट आदि आप ट्राई कर सकते हैं.

समर प्रिंट

गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट ज्यादा पसंद किया जाता है. वैसे तो ये प्रिंट बरसात के मौसम में भी पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मियों के समय में लाइट कलर के साथ फ्लोरल प्रिंट कूल लुक देता है. फ्लोरल प्रिंट के अलावा चेक्स, स्ट्राइप्स, ज्योमैट्रिक प्रिंट्स भी आजमाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Periods के समय Waxing से लेकर Coffee-Tea पीने तक भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना शरीर में हो सकती हैं दिक्कतें

समर इवनिंग पार्टी ड्रेस (Fashion Tips)

वैसे तो पार्टी में अक्सर लड़कियां ब्लैक ड्रेस पहनना काफी पसंद करती हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में आप कुछ अलग कलर की ड्रेस पहन सकती हैं. इसमें आप गोल्ड या सिल्वर रंग के कपड़े ट्राई कर सकते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत और ट्रेंडी लगेगा. इवनिंग पार्टी के लिए आप शिफॉन, जॉर्जेट या सिल्क की वन शोल्डर वाली शर्ट, मैक्सी या ड्रेस ट्राई कर सकती हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

​हिटमैन का ‘जिगरी’ गब्बर: 350 रन का प्रेशर और वो एक हंसी… रोहित शर्मा ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…

4 minutes ago

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

23 minutes ago

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

37 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

39 minutes ago