लाइफस्टाइल

अगर आपको भी है Anxiety की समस्या, इन चीजें को आज ही करें बंद

Foods Avoid During Anxiety: वैसे तो तनाव या स्ट्रेस किसी को भी हो सकता है और किसी भी बात की वजह से हो सकता है. आजकल घर और ऑफिस के वर्क प्रेशर से हर तीसरे इंसान को एंग्जायटी की समस्या बढ़ रही है. एंग्जायटी क्या होती है? आप कैसा महसूस करते हैं? एंग्जायटी एक प्रकार का मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है, जिसमें लोग हर बात में बहुत ज्यादा चिंता करने लगते हैं या घबराए हुए नजर आने लगते हैं.

इसमें इंसान को बस रोना आता हैं. यदि आपको एंग्जायटी की समस्या है तो आपमें कई तरह के शुरुआती लक्षण नजर आ सकते हैं जैसे भूख में कमी, हद से ज्यादा चिंता करना, हद से ज्यादा सोचना, घबराहट महसूस करना, रोना आना, नींद न आना, चिड़चिड़ापन जैसे कही चीजें होती हैं. हालांकि, इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर काफी हद तक इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है. कुछ फूड्स भी होते हैं, जो एंग्जायटी की समस्या को कम कर सकते हैं. ऐसे ही कुछ डाइट के बारे में बताएंगे जिससे एंग्जायटी को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

डीप फ्राई

तले हुए फूड्स में अक्सर एंग्जायटी को बढ़ा देता हैं. डीप फ्राईड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। डीप फ्राईड फूड आइटम्स में बड़ी मात्रा में सोडियम होता है, जो न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि एंग्जायटी से पीड़ित होने पर तले हुए भोजन का सेवन न करें.

कैफीन

कॉफी, एनर्जी ड्रिंक और कुछ चाय में पाया जाने वाला कैफीन का उच्च स्तर चिंता और घबराहट की भावनाओं को बढ़ा सकता है. यह नींद में भी खलल डाल सकता है, जो तनाव के प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है.

शराब का सेवन

शराब पीने से आपका नर्वस सिस्टम पर भी प्रभाव होता है. यह आपको आराम करने में मदद कर सकता है, लेकिन यह आपको चिंतित भी कर सकता है. शराब का प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग होता है. यदि आप शराब के सेवन के बाद चिंता महसूस करते हैं, तो इससे बचना सबसे अच्छा है.

ये भी पढ़ें: हर रोज रात में सोने से पहले खा लें इन 5 में से कोई एक चीज, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

एनर्जी ड्रिंक

एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन एंग्जायटी में अक्सर न पीने की सलाह दी जाती है. दरअसल, एंग्जायटी में इसे पीने से व्यक्ति को थकान हो सकती है.

प्रोसेस्ड फूड्स

सॉसेज, हॉट डॉग और डेली मीट जैसे प्रोसेस्ड मीट में फैट और एडिटिव्स की मात्रा अधिक होती है, जो मूड और समग्र स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. बहुत अधिक प्रोसेस्ड चीनी के सेवन से उदासी, चिंता और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. पैकेट में आने वाली किसी भी चीज से दूर रहें.

डेयरी प्रोडक्ट्स

जब हम डेयरी कहते हैं, तो हमारा मतलब उन उत्पादों से है जो गायों और बकरियों जैसे स्तनधारियों के दूध से उत्पन्न होते हैं. जिसमें पनीर, दही, मक्खन और आइसक्रीम शामिल हैं. कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं या डेयरी उत्पादों से बढ़े हुए बलगम उत्पादन का अनुभव हो सकता है, जिससे शारीरिक परेशानी और तनाव हो सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

18 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

40 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

43 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago