देश

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट इस बार भी लड़ेंगे टोंक से विधानसभा चुनाव? जानिए अपने दौरे में क्‍या कहा

Sachin Pilot Visit Tonk: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुंचे. पायलट के टोंक दौरे के दौरान बहुत-से लोगों के मन में यह सवाल उठा कि क्या इस बार भी सचिन पायलट टोंक से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? पायलट ने अपने चुनावी मिशन को लेकर भी संकेत दिए हैं.

टोंक में सचिन पायलट ने कहा, ”मैं यहां उद्घाटन करने या फिर घोषणाएं करने नहीं आया हूं. मैं बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ही जनता की आकांक्षाएं पूरी कर सकती है.” अपने भाषण के दौरान पायलट ने विपक्षी दल भाजपा पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि टोंक में भाजपा के नेता बरगलाने के लिए आएंगे लेकिन आपको (जनता को) उनकी बातों में नहीं आना है. भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा, ”जो नेता 9 साल तक नजर नहीं आए वो अब रथों पर सवार होकर घूम रहे हैं. आपको उनके झांसे में नहीं आना है.”

चुनाव में हार और जीत जनता तय करती है

सचिन पायलट ने टोंक के देवली में अपने भाषण के दौरान पायलट ने इस बात के भी संकेत दे दिए कि वे इस बार भी टोंक से ही विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. उन्‍होंने कहा- ”चुनाव में हार और जीत जनता तय करती है.” उन्होंने भाषण सुन रहे लोगों से कहा कि इस बार पहले से ज्यादा बड़ी जीत दिलाने की जिम्मेदारी आपकी है. उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा होने लगी कि पायलट फिर से टोंक से चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढ़िए: Parliament Special Session Live Updates: जब कांग्रेस बिल लेकर आई तब OBC आरक्षण का ख्याल क्यों नहीं आया- अनुप्रिया पटेल

इस बार टूटेगा मिथक, कांग्रेस ही जीतेगी- सचिन

टोंक का दौरा करने से पहले सचिन पायलट ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी हिस्‍सा लिया था. जहां उन्‍होंने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्‍थान में सरकार रिपीट होने का रिकॉर्ड बनेगा. सचिन पायलट ने कहा कि जनता को कांग्रेस पार्टी में भरोसा है, सरकार हमारी पार्टी ही बनाएगी. इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर तीखी टिप्‍पणियां कीं.\

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

24 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago