लाइफस्टाइल

फ्रिज का ठंडा पानी पीना पड़ सकता है भारी! मोटापे के साथ बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा

Fridge Cold Water Side Effects: गर्मियों के मौसम में फ्रिज का ठंडा पानी पीना ज्यादातर लोगों की आदत बन जाता है. तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बार-बार ठंडा पानी पीते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. हालांकि ठंडा पानी तुरंत ताजगी देता है, लेकिन लंबे समय तक इसकी अधिक मात्रा कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है.

मोटापा के साथ- साथ हो सकती है पाचन संबधई समस्या

विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत अधिक ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. जब हम अत्यधिक ठंडा पानी पीते हैं, तो शरीर को भोजन को पचाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है. इससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और गैस, अपच तथा पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसके अलावा, कुछ शोधों में यह भी बताया गया है कि लगातार ठंडे पेय पदार्थों और अत्यधिक ठंडे पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है. कई बार लोग ठंडे पेय पदार्थों के साथ अधिक कैलोरी का सेवन करने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि बहुत ज्यादा ठंडा पानी गले और श्वसन तंत्र पर असर डाल सकता है.

ठंडा पानी पीने से हो सकती है बीपी संबधी समस्या

ठंडा पानी पीने से गले में खराश, बलगम बनने की समस्या और बार-बार सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है. कुछ मामलों में माइग्रेन से पीड़ित लोगों को भी ठंडा पानी सिरदर्द की समस्या बढ़ा सकता है. ठंडा पानी पीने से पेट और आंतों के आस-पास की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं. इस क्रिया को ‘वैसोकॉन्स्ट्रिक्शन’ कहते हैं. इसके दौरान पाचन क्रिया में शामिल अंगों तक कम रक्त पहुंचता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है.

यह भी पढ़ें:एक बार खा लिया तो भूल जाएंगे कटहल का स्वाद! मार्केट में तेजी से बढ़ रही है ब्रेडफ्रूट की डिमांड, जानें फायदे

स्वस्थ रहने के लिए पिएं हल्का ठंडा पानी

डॉक्टरों का कहना है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सामान्य तापमान या हल्का ठंडा पानी सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. खासकर भोजन के तुरंत बाद बर्फ जैसा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए. यदि आप गर्मियों में ठंडा पानी पीना चाहते हैं, तो संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें और अत्यधिक ठंडे पानी की आदत से बचें. स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, लेकिन पानी का तापमान भी उतना ही महत्वपूर्ण है. सही आदतें अपनाकर आप पाचन संबंधी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

8 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

22 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

3 hours ago