लाइफस्टाइल

मुंबई में हुआ इंटरनेशनल नेल शो, छात्रों को मिला नई तकनीक सीखने का मौका

International Nail Show: भारत के अग्रणी नेल ब्रांडों में से एक GLAM मुंबई में एक असाधारण अंतरराष्ट्रीय नेल शो की मेजबानी की, जिसमें विश्वस्तरीय बल्गेरियाई नेल ट्रेनर, कटिया रेकोवा शामिल थीं. इस कार्यक्रम की शुरुआत GLAM के संस्थापक उबैद दांडेकर के संबोधन के साथ हुई. उन्होंने बताया कि कैसे एक सफल नेल व्यवसाय स्थापित करने में कितनी मशक्कत करनी पड़ी.

वहीं द नेल आर्ट स्कूल की निदेशक दीपिका परिहार ने कटिया रेकोवा का परिचय देने के लिए मंच संभाला, जिन्होंने नेल आर्ट की दुनिया में नवीनतम रुझानों और अत्याधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए लाइव प्रदर्शनों के साथ अपनी स्पेशिलिटी शेयर की. मुंबई में आयोजित हुए इस शो में कई पेशेवर नेल आर्टिस्ट और कलाकार भी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- आंखों को हेल्दी रखने के लिए ये 5 सुपर फूड्स, तुरंत डाइट में करें शामिल

इस कार्यक्रम में छात्रों और प्रतिभागियों को नेल आर्ट क्षेत्र में अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया. GLAM के संस्थापक उबैद दांडेकर ने कहा, “हम अपने भारतीय दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकों को लाने के लिए इस अंतरराष्ट्रीय नेल शो के लिए कटिया के सहयोगों से रोमांचित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में नेल उद्योग में बहुत संभावनाएं हैं, और यह कार्यक्रम इस प्रतिभा को पोषित करने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और आगे बढ़ाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- इस चाय से आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर! एक हफ्ते में दिखेगा असर

वहीं अपने अनुभव साझा करते हुए इंटरनेशनल नेल ट्रेनर कटिया रेकोवा ने कहा, “मैं नेल आर्ट के प्रति अपने जुनून को साझा करने और भारत में महत्वाकांक्षी नेल कलाकारों को नवीन तकनीक सिखाने के इस अविश्वसनीय अवसर के लिए GLAM और द नेल आर्ट स्कूल की बहुत आभारी हूं. इस सहयोग का हिस्सा बनना और छात्रों के उत्साह और प्रतिभा को देखना सम्मान की बात है.

बता दें कि यह आयोजन न केवल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच था, बल्कि नेटवर्किंग, सीखने और विचारों को साझा करने का भी स्थान था, जो कि नए छात्रों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

7 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

8 hours ago