देश

Rajasthan Election: बीजेपी और कांग्रेस में 119 सीटों पर होगी जोरदार जंग, बाकी की सीटों पर नतीजे ‘फिक्स’!

Rajasthan Elections: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं. अगर यहां के इतिहास की बात की जाए तो प्रदेश का सिंघासन हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस को 119 सीटों पर जंग लड़नी होती है. राज्य की 81 सीटें ऐसी हैं जहां नजीते ज्यादातर फिक्स रहते हैं. इनमें से 60 सीटे ज्यादातर बीजेपी के पास रहती हैं तो वहीं 21 ऐसी हैं जिस कांग्रेस जीतती हुई नजर आती है. इसके अलावा बची हुई 119 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी अपना-अपना दांव लगाती हैं. जो इसमें ज्यादा सीटें हासिल कर लेता है उसको सत्ता की चाभी भी हासिल कर लेता है.

राजस्थान का चुनाव हमेशा से दिलचस्प रहा है क्योंंकि यहां हर बार सरकार बदलने की परम्परा है. हालांकि इस बार कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है. सीएम गहलोत ने प्रदेश में कई ऐसी योजना शुरू की हैं, जिससे वह अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं. चलिए अब आपको बताते हैं कि बीजेपी किन 60 सीटों पर मजबूत हैं और कांग्रेस किन 21 सीटों पर जीतती हुई आ रही है.

इन सीटों पर बीजेपी पर दबदबा

अगर पिछले विधानसभा चुनावों पर नजर डाले तो बीजेपी को पाली, उदयपुर में काफी मजबूत रही है. पाली में उसे 5 तो वहीं उदयपुर में उसे 4 बार जीत मिली है. इसके अलावा रेवदर, राजसमंद, नागौर, सोजत, झालरापाटन, खानपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, फुलेरा, सांगानेर, लाडपुरा, रामगंज मंडी में जीत हासिल की है. वहीं कोटा साउथ, बीकानेर ईस्ट, सिवाना, अलवर सिटी, बूंदी, सूरसागर, भीनमाल, अजमेर नॉर्थ, अजमेर साउथ, मालवीय नगर, रतनगढ़, विद्याधर नगर सीट पर पार्टी का दबदबा है. आसींद में भी बीजेपी 3 बार अपनी जीत दर्ज कर चुकी है. जबकि 33 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी ने 2 जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें-  MP Election: “कांग्रेस को न पड़े एक भी वोट…तो दूंगा 51 हजार रुपये”, चुनाव जीतने के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने दिया खुला ऑफर

इस सीटों पर कांग्रेस मारती है बाजी

वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो जोधपुर की सरदारपुरा सीट पार्टी ने 5 बार जीत हासिल की है. वहीं बाड़ी और झुंधुनू सीट पर कांग्रेस ने 3 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा बागीदौरा, सपोटरा, बाड़मेर, गुढ़ामालानी, फतेहपुर में कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई. इसके साथ ही डीग कुमेर, सांचौर, बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, कोटपूतली, सरदारशहर सहित 13 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है. अगर इन सभी सीटों को छोड़ दिया जाए बीजेपी और कांग्रेस में बाकी सीटों पर हमेशा सें जंग चलती रहती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

7 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

8 hours ago