Health Tips: आजकल बिजी लाइफ के कारण हम अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाते हैं. जिसके कारण शरीर में कमजोरी आने लगती हैं. कमजोरी की वजह से हम किसी भी काम में अपना 100% नहीं दे पाते हैं. एक हेल्दी हेल्थ के लिए लोग तरह- तरह के डाइट को लेते रहते है, जिनसे उनको हेल्थ से जुड़ी किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े. केवल खाना खाने से ही यह समस्या दूर नहीं होती है, आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो आसानी से पच जाते हैं और जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे फूड्स का सेवन करके ज्यादा न्यूट्रिएंट्स और इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है, जो पकाए गए खाने से ज्यादा से ज्यादा सेहतमंद होती है तो चलिए जानते हैं..कुछ ऐसे कच्चे फूड्स के बारे में, जिन्हें खाने कई हद तक आप अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं
गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है. कच्ची गाजर खाने से सूजन को कम करके और सेल टर्नओवर की मदद से मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है. थायराइड की समस्या में कच्ची गाजर का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसलिए ही गाजर को सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से हमारी रक्षा करते है. गाजर कई बीमारियों में फायदेमंद है, जिनमें डायबिटीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी शामिल हैं.
चुकंदर (बीटरूट) दिल की कई बीमारियों के साथ-साथ कैंसर को भी रोकने में मदद कर सकता है. यह ब्लड प्रेशर और ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है. यह दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है. यह कोशिकाओं को सूजन और ऑक्सीडेटिव नुकसान से भी बचाता है. हीमोग्लोबिन की कमी में भी चुकंदर खाया जाता है.
टमाटर में मौजूद अम्लीय पदार्थ और सेलूलोज गैस्ट्रिक एसिड गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को बढ़ाता देते हैं और पाचन में मदद कर सकते हैं. टमाटर विटामिन ए, सी, फाइबर और कैल्सियम जैसे तमाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर टमाटर डायबिटीज और कैंसर जैसी कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है.
शरीर में एक्टिव बढ़ाने के लिए नट्स और बीज खाएं. नट्स में कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वह आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं. इससे मांसपेशियों में कमजोरी और थकान भी कम होती है. एनर्जी को बढ़ाने के लिए अखरोट, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू, बादाम और हेज़लनट जैसी चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं.
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…