चुनाव

Maharashtra Election 2024: शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान, Mumbai शहर में सबसे कम रहा प्रतिशत

Maharashtra Assembly Election 2024: 288 सीटों वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (20 नवंबर) को मतदान संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक अनुमानित 58.22% मतदान हुआ.

चुनाव आयोग के अनुसार, गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक 69.63% मतदान हुआ, जबकि राज्य का सबसे बड़ा शहर और देश का वित्तीय और मनोरंजन केंद्र होने के बावजूद मुंबई में सबसे कम 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 में 48.4 प्रतिशत मतदान से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा ठाणे में 49.76% मतदान हुआ.

कहां-कितना मतदान

इसके अलावा मुंबई उपनगर में 51.76%, नागपुर में 56.06%, औरंगाबाद में 60.83%, पुणे में 54.09%, नासिक में 59.85%, सातारा में 64.16%, धुले में 59.75%, पालघर में 59.31%, रत्नागिरी में 60.35%, नांदेड़ में 55.88% और लातूर में 61.43% मतदान हुआ.

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का मुकाबला महा विकास आघाड़ी (एमवीए) से है, जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं. एमवीए को उम्मीद है कि लोकसभा चुनावों में वह महायुति गठबंधन से आगे निकल जाएगा, वहीं महायुति गठबंधन फिर से सत्ता में आना चाहता है.


ये भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में आखिरी चरण की 38 सीटों पर 67.59% वोटिंग, पहली बार हुआ हिंसामुक्त चुनाव

ये भी पढ़ें: Assembly Bypolls 2024: चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 50% से ज्यादा वोटिंग


9.63 करोड़ मतदाता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 9.63 करोड़ मतदाता रजिस्टर थे, जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर शामिल हैं. वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है. मतदान के लिए 1,00,186 पोलिंग बूथ बनाए गए थे. उम्मीदवारों की बात करें तो इनकी संख्या 4,136 है. राज्य में इस बार शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट के बाद कुल 158 दल चुनावी मैदान में थे. इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ीं.

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था. तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें अपने नाम की थी. वहीं कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीट मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लाडली जी का जन्मोत्सव आज: राधानगरी बरसाना में देश-दुनिया से उमड़े लाखों श्रद्धालु, जानिए आप यहां कैसे दर्शन करने आएं

Radhashtami Barsana Routes: राधाष्टमी पर बरसाना के श्री लाडली जी मंदिर में महाभिषेक और बधाई…

29 minutes ago

राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

Radha Ashtami : ब्रजभूमि सहित पूरी दुनिया के कृष्ण-राधा भक्तों के लिए आज महाउत्सव है.…

2 hours ago

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

7 hours ago