यूटिलिटी

EPFO के 10 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब व्यक्तिगत जानकारी में सुधार करना होगा और आसान, सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव

EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. जिसमें अब आप अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम आदि में सुधार आसानी से कर सकेंगे. सरकार ने EPFO में रिफॉर्म लागू किए हैं. अब EPFO के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाकर सदस्य वेरिफिकेशन या ईपीएफओ की मंजूरी के बगैर भी नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियों में ऑनलाइन बदलाव कर सकते हैं. यह सुविधा शनिवार से शुरू हुई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इससे क्या फायदा होगा.

सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, मनसुख मांडविया ने कहा, “ईपीएफओ के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं, जब भी किसी सदस्य को ईपीएफओ के पास मौजूद अपनी जानकारी में कोई बदलाव करवाना होता था, तो उसे लंबे प्रोसेस से गुजरना होता था, लेकिन अब ईपीएफओ में रिफॉर्म लागू कर दिया है. इसके बाद सदस्य आसानी से बिना किसी बाहरी सहायता के स्वयं ही अपनी जानकारी में बदलाव कर पाएंगे.”

शिकायतों का जल्द होगा समाधान

मांडविया ने आगे कहा, “ईपीएफओ के पास नाम और अन्य जानकारियों में बदलाव से जुड़ी हुई करीब 8 लाख शिकायतें आई हुई हैं. इस बदलाव से इन सभी शिकायतों का जल्द समाधान हो सकेगा.” इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री ने बताया, “सरकार ने ईपीएफओ अकाउंट ट्रांसफर को सरल बनाने के लिए भी रिफॉर्म लागू किया है. अब आसानी से सदस्य एक ओटीपी के माध्यम से ईपीएफओ अकाउंट को एक संस्था से दूसरी संस्था में ट्रांसफर कर पाएंगे. इसके लिए पहले प्रोसेस काफी लंबा था.”

यह भी पढ़ें: PM सूर्यघर योजना में सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव, अब मुफ्त में लगेगा आपके घर पर सोलर पैनल, जानें कैसे

किसी भी बैंक से निकाल सकेंगे पैसा

इस महीने की शुरुआत में ईपीएफओ ने बताया था कि देशभर में अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट्स सिस्टम (सीपीपीएस) का रोलआउट पूरा कर लिया है. इससे 68 लाख से अधिक पेंशन पाने वालों को लाभ मिलेगा. इस नए सिस्टम के साथ लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी कि वे किसी भी बैंक से पेंशन निकाल सकेंगे. साथ ही पेंशन शुरू होने के समय वेरिफिकेशन के लिए लाभार्थी को बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. यह कदम उन पेंशनभोगियों के लिए राहत भरा होगा, जो रिटायरमेंट के बाद अपने होमटाउन चले जाते हैं और वहीं, आगे का जीवन गुजर-बसर करते हैं.

क्या होगा फायदा?

  • नाम और जानकारी में बदलाव की प्रक्रिया आसान और तेज होगी.
  • लंबित शिकायतें जल्द निपटाई जा सकेंगी.
  • पेंशनभोगियों को बैंक जाने की झंझट खत्म होगी.
  • ईपीएफओं अकाउंट ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

36 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

43 minutes ago