यूटिलिटी

मोदी सरकार की इस स्कीम पर टूट पड़े लोग, सीधा मिल रहा 78000 रुपये का फायदा, ऐसे करें अप्लाई

PM-Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 1 करोड़ से अधिक परिवार पहले ही सौर ‘पीएम सूर्य घर’ मुफ्त बिजली योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. प्रत्येक राज्य में से, असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 5 लाख से अधिक नियम देखे गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इस योजना की जानकारी दी है. जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे शीघ्र यहां http://pmsuryaghar.gov.in/ करा लें.

2028 तक फ्री में राशन का इंतजाम

पीएम मोदी ने कहा कि यह अनूठी पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ परिवारों के लिए बिजली व्‍यय में पर्याप्त कटौती के लिए प्रतिबद्ध है. यह पहल इस धरती को विशाल स्‍तर पर पर्यावरण अनुकूल वातावरण प्रदान करने के पर्यावरण के लिए जीवन शैली (एलआईएफई) में योगदान करने के लिए तैयार है.

योजना की डिटेल

पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के जरिए 1 करोड़ घर के छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है. योजना के तहत लाभार्थी को सरकार अलग-अलग कैटेगरी में 78,000 रुपये तक की सब्सिडी देती है. इससे लाभार्थी को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, जिससे सालाना 18 हजार रुपये बचत का अनुमान है. बता दें कि योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाले पैनल के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाले पैनल के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है.

इस तरह से करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • इसके बाद अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर का चयन करें.
  • इसके बाद आपको अपने राज्य, बिजली वितरण कंपनी, बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल का चयन करना होगा.
  • इसके बाद जब आगे बढ़ेंगे तो नया पेज खुलेगा उस पर कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर एंटर कर लॉगिन करना होगा.
  • यहां एक फॉर्म होगा, जिसमें दिए गए गाइडलाइन के तहत रूफटॉप सोलर पैनल के लिए अप्लाई करें.
  • अप्लाई करने के बाद फीजिबिलिटी अप्रूवल का इंतजार करना होगा. – अप्रूवल मिलने के बाद अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से पैनल इंस्टॉल करा सकते हैं.
  • इसके बाद आपको डिटेल के साथ नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा.
  • नेट मीटर इंस्टॉल और DISCOM की ओर से जांच-पड़ताल के बाद आपको पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिल जाएगा.
  • कमीशनिंग सर्टिफिकेट मिलते आपको पोर्टल पर कैंसिल चेक और बैंक अकाउंट की डिटेल सब्मिट करनी होगी.
  • डिटेल सब्मिट होने के 30 दिनों के भीतर आपके बैंक अकाउंट में सब्सिडी के पैसे आ जाएंगे.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago